RR vs CSK: जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का फ्लाइंग किस वायरल, क्या किसी खास के लिए था ये इशारा?
वैभव सूर्यवंशी
RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के जश्न पहले भी सुर्खियां बटोरते रहे हैं. विराट कोहली ओर अनुष्का शर्मा के बीच फ्लाइंग किस के पल पहले ही फैंस के दिल में खास जगह बना चुके हैं. लेकिन इस बार चर्चा में हैं 15 साल के युवा सालामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिनका मैच के बाद दिया गया एक फ्लाइंग किस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये इशारा किसके लिए था?
वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल
दरअसल, आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. इस मैच में वैभव ने महज 15 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने खुद वैभव का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है.
यह भी पढ़ें: RR vs CSK: राजस्थान की गुलाबी जर्सी में भी चेन्नई के लिए धड़का ‘सर जडेजा’ का दिल, कैमरे में कैद हुआ भावुक पल
वैभव ने किसे दी फ्लाइंग किस?
वायरल वीडियो में वैभव मैच खत्म होने के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूप की ओर जाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वैभव के साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी नजर आ रहे हैं.वायरल वीडियो में वैभव ड्रेसिंग रूप की ओर जाते हुए पीछे मुड़ते हैं और कैमरे को देखकर मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस देते हैं. वैभव का यह फ्लाइंग किस कैमरे के लिए था.
चेन्नई के खिलाफ गरजा बल्ला
गुवाहाटी में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है. इस मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे.इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इस अर्धशतक के साथ वह राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.