दिल्ली के हाथों हार के बाद ऋषभ पंत संग संजीव गोयनका की तीखी बातचीत, LSG कैंप का VIDEO वायरल
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत बातचीत करते हुए
IPL 2026: लखनऊ में बुधवार को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ IPL 2026 का पांचवां मुकबला खेला गया. इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को बुरी तरह हरा दिया और जीत अपने नाम कर ली. हार के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपनी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं और इस दौरान वे बिल्कुल भी खुश नहीं लग रहे. गोयनका के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं, क्योंकि संजीव गोयनका एक बार लखनऊ टीम के पूर्व कप्तान केएल राहुल पर मैदान में ही भड़क चुके हैं.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला था. जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट के साथ जीत अपने नाम कर ली. शायद इस हार को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका पचा नहीं पाए और खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियो से बातचीत की. मैदान में उन्होंने खुद ही कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत की. इस दौरान वे थोड़ी नाराज भी दिख रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Lucknow owner Sanjeev Goenka is in action again after Delhi capitals game 🤔 : Now Rishabh Pant after KL Rahul 💔
— CricPal (@AnupPalAgt) April 2, 2026
Winning and losing is the part of game's, but public humiliation shouldn't be. If Sanjiv Goenka has concerns, they belong in the dressing room, not on a global… pic.twitter.com/XGHcrI2asY
सोशल मीडिया लोग कर रहे ट्रोल
सोशल मीडिया पर जो बातचीत के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. उसमें संजीव गोयनका के चेहरे पर नाराजगी साफ जाहिर हो रही है. उनके इस रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं. यूजर्स संजीव गोयनका के इस व्यवहार को लेकर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः LSG vs DC: पहले ही मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, दिल्ली के खिलाफ हुए रन आउट, फैंस का टूटा दिल
IPL 2024 में केएल राहुल पर भी दिखाई थी नाराजगी
बुधवार को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों का सीजन में पहला मुकाबला था. पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की पारी 141 रनों पर सिमट गई थी. जिसे 17 गेंद रहते दिल्ली की टीम ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. बता दें, आईपीएल 2024 में जब केएल राहुल टीम के कप्तान थे. उस दौरान भी संजीव गोयनका बीच मैदान पर ही कप्तान पर नाराज हो गए थे. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.