IPL Controversy: ‘ऑफिस में फोन करके गाली दे रहे…’, ट्रोलर्स पर फूटा श्रेयस अय्यर की बहन का गुस्सा, आलोचकों को लगाई लताड़

Shrestha Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ट्रोलर्स के निशाने पर है. श्रेष्ठा को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
Shrestha Iyer

श्रेष्ठा अय्यर

Shrestha Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ट्रोलर्स के निशाने पर है. श्रेष्ठा को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोग उनपर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. अब इस मामले में श्रेष्ठा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और लीग स्टेज मुकाबलों से ही बाहर हो गई. पंजाब के बाहर होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करने लगे. बता दें, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए थे.

उस वक्त पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने एक मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया था. इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है. इसलिए केकेआर को भी एक पॉइंट दे दिया. अब जब पंजाब आईपीएल से बाहर हो गई है, तो फैंस श्रेष्ठा के इस पुराने वीडियो को फिर से वायरल कर रहे हैं और उन्हें लेकर भद्दे कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: GT VS RCB Qualifier 1: विराट-गिल के बीच टक्कर आज, फाइनल के लिए किसका कटेगा टिकट? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

श्रेष्ठा अय्यर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर अब श्रेष्ठा अय्यर ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. बता दें, श्रेष्ठा ने बीते दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है. अपनी इस वीडियो में श्रेष्ठा ने कहा कि कुछ लोग मुझे और मेरे करीबी लोगों को परेशान कर रहे हैं…मैं हमेशा अपने का जश्न मनाऊंगी. उन्होंने आगे बताया कि ट्रोलिंग अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, लोग मेरे ऑफिस में फोन करके मुझे और मेरे साथियों, मेरे छात्रों और परिवार को गाली दे रहे हैं. किसी भी समय फोन करके उन्हें परेशान कर रहे हैं. अपनी वीडियो में श्रेष्ठा ने आगे कहा कि इन सब चीजों में मेरे परिवार वालों को घसीटना गलत है और मैं ये एक्सेप्ट नहीं करूंगी.

आगे श्रेष्ठा ने कहा अगर आप लोग मुझसे नफरत करना चाहते हैं, तो बेशक कीजिए, लेकिन मेरे परिवार वालों को और मेरे करीबियों को परेशान करना बंद कीजिए. मैं यहां सही, गलत बताने नहीं बैठी हूं. मेरा भाई हारे या जीते मैं हमेशा उसके लिए जश्न मनाऊंगी.

ज़रूर पढ़ें