DRS लेकर पलटा अंपायर का फैसला, खुशी से झूम उठे कप्तान शुभमन गिल, बीच मैदान करने लगे डांस

Shubman Gill DRS Dance: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल विकेट मिलने के बाद खुशी से झूम उठे और मैदान पर डांस करते दिखे.
GILL DANCE

मैदान पर डांस करते शुभमन गिल

Shubman Gill DRS Dance: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच रोमंचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, लेकिन कई बार खिलाड़ियों के मजेदार अंदाज भी फैंस का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही कुछ भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ देखने को मिला. वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन अंशुल कंबोज की गेंद पर भारत को टॉम ब्लंडेल के रूप में पांचवीं सफलता मिली. हालांकि, इसके लिए टीम इंडिया को DRS का सहारा लेना पड़ा.

दरअसल, अंशुल कंबोज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ब्लंडेल का कैच पकड़ा, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया, जो सही साबित हुआ. अंपायर का फैसला पलटते ही गिल खुशी से झूम उठे और बीच मैदान पर ही डांस करने लगे. उनका यह मजेदार अंदाज कैमरे में कैद हो गया.

मैदान पर डांस करते नजर आए गिल

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान 77वें ओवर में अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे. उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम ब्लंडेल ने डिफेंस करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे के करीब से गुजर कर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई. इसके बाद अंशुल कंबोज ने कैच आउट की अपील की. ऑन फील्ड अंपायर ने ब्लंडेल को नॉट आउट करार दिया. वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने बिना कोई देर किए तुरंत DRS ले लिया और फैसला तीसरे अंपायर के पास गया. इसके बाद थर्ड अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने के लिए कहा जिसके बाद गिल मैदान पर डांस करने लगे.

शतक से चूके थे गिल

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आए. इस मुकाबले में उन्होंने 146 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान वह महज 2 रन से अपना शतक जड़ने से चूक गए. गिल के अलावा इस मैच में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 128 रन बनाकर आउट हुए.

ड्रॉ पर खत्म हुए मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहला टेस्ट मैच में कीवी टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए, जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल और ऋषभ पंत के दमदार शतक के बदौलत 9 विकेट खोकर 720 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए और मैच को ड्रॉ करा दिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें