तिलक वर्मा ने काटा गदर 242.86 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा शतक
तिलक वर्मा (Photo-Cricbuzz)
Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा तेलंगाना टी20 लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. मेडक फाल्कन के कप्तान तिलक वर्मा ने वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 136 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. तिलक की इस शतकीय पारी के दमपर मेडक फाल्कन ने 259 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया.
तिलक वर्मा की तूफानी पारी
मेडक फाल्कन और वारंगल वॉरियर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में तिलक ने 242.86 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 136 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
2⃣5⃣9⃣ chased down 🔥
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 23, 2026
Tilak Varma headlined a stunning chase in the TG20 last night, scoring an unbeaten 136 off 56 for the Medak Falcons against Warangal Warriors.
He hit 14 fours and 8 sixes! pic.twitter.com/PnwRDLSFc8
यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास शब्द नहीं…’,टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुए वैभव सूर्यवंशी, BCCI ने शेयर किया VIDEO
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
तेलंगाना टी20 लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में मेडक फाल्कन का सामना वारंगल वॉरियर्स से हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली मेडक फाल्कन ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए वारंगल वॉरियर्स ने अपने कप्तान अमन राव पेराला के तूफानी शतक के दमपर 7 विकेट खोकर 258 रनों का विशाल स्कोर बनाया. यमन ने इस मैच में 48 गेंदों में 142 रन की तूफानी पारी खेली. जवाब में तिलक की नाबाद 136 रनों की पारी के बदौलत मेडक फाल्कन ने 19.4 ओवर में ही 259 रनों का लक्ष्य आसानी से चेज कर लिया.
शानदार फॉर्म में तिलक वर्मा
भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. तेलंगाना टी20 लीग से पहले श्रीलंका में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज में भी उनका बल्ला खूब गरजा था. उस सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम चैंपियन बनी थी. अब तेलंगाना टी20 लीग में भी तिलक का तूफानी प्रदर्शन जारी है.