ट्रेविस हेड और पैट कमिंस के बाहर होने से बिगड़ा SRH का संतुलन, टीम को नए कप्तान की तलाश
ट्रेविस हेड और पैट कमिंस
Head and Cummins Out IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड ने पहले ही आगामी सीजन से अपना नाम वापस ली लिया है. अब कप्तान पैट कमिंस की संदिग्ध उपलब्धता ने भी टीम की टेंशन बढ़ा दी है. कमिंस भी अगर आईपीएल 2027 से बाहर हो जाते हैं, तो इससे SRH के टीम संतुलन पर गंभीर असर पड़ सकता है.
Cricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त इंटरनेशनल कार्यक्रम और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल 2027 के सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं, पैट कमिंस भी इंटरनेशनल क्रिकेट को प्राथमिकता देने के चलते आगामी सीजन से बाहर रह सकते हैं.
टूटी SRH की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी
आईपीएल 2027 में ट्रेविस हेड के न खेलने से सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग विस्फोटक जोड़ी टूट जाएगी. हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. दोनों की सलामी जोड़ी ने टी20 क्रिकेट में पॉवरप्ले में बल्लेबाजी की परिभाषा बदल दी थी. अभिषेक और हेड ने मिलकर SRH के लिए 42 पारियों में 1,892 रन बनाए थे, जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज साझेदारी है. हेड के जाने से पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिलाने का पूरा दबाव अकेले अभिषेक शर्मा पर आ जाएगा.
कप्तानी पर भी पड़ेगा असर
वहीं, अगर पैट कमिंस भी आगामी सीजन से बाहर हो जाते हैं, तो फ्रेंचाइजी की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी. कमिंस न केवल टीम के मुख्य तेज गेंदबाज थे, बल्कि उन्होंने टीम को एक आक्रामक और विनर मेंटालिटी दी. आईपीएल 2024 के सीजन के लिए हैदराबाद ने कमिंस को अपना कप्तान नियुक्त किया था. इस साल उन्होंने 18 और आईपीएल 2025 में 16 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की थी.
टीम को नए कप्तान की तलाश
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम को नए और स्थायी कप्तान की जरूरत तलाश होगी. पिछले सीजन में कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर थे, जिसके चलते उनकी जगह ईशान किशन ने कप्तानी संभाली थी. अब ऐसे में आईपीएल 2027 के सीजन में एक बार फिर ईशान कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं.कमिंस के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक कुल 80 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 642 रन बनाने के साथ 87 विकेट चटकाए.



