RR VS LSG: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रचा इतिहास, तोड़ा आंद्रे रसल का खास रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला बीते दिन मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. अपनी इस विस्फोटक पारी के साथ ही वैभव ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके जड़े. इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के साथ वैभव ने आईपीएल में नया इतिहास रच दिया है. वह अब आईपीएल के एक सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक खेले गए 13 मैचों 53 छक्के जड़े हैं. इसी के साथ उन्होंने आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रसल के नाम एक सीजन में 52 छक्के दर्ज है. जो उन्होंने आईपीएल 2019 में जड़े थे.
Most sixes in an IPL season:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 19, 2026
Chris Gayle – 59 (2012).
Vaibhav Suryavanshi – 53* (2026). pic.twitter.com/2Tx4pNOzw8
यह भी पढ़ें: RR VS LSG: लगातार दूसरी बार शतक से चुके मिचेल मार्श, लेकिन फिर भी IPL 2026 में रच दिया बड़ा इतिहास
क्रिस गेल के रिकॉर्ड के करीब वैभव
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के जड़े थे. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर है. वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में 53 छक्के जड़ दिए हैं. ऐसे में वह गेल का ओवरऑल रिकॉर्ड तोड़ने से महज 7 छक्के दूर है.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब तक खेले गए 13 मैचों में उन्होंने 236.33 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं. पिछले साल आईपीएल 2025 में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उनके नाम 831 रन दर्ज हैं.