क्या संन्यास लेने वाले हैं युजवेंद्र चहल? ‘द लास्ट डांस’ पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई टेंशन
युजवेंद्र चहल
Yuzvendra Chahal Last Dance Post: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक पोस्ट है. चहल ने हाल ही में ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘द लास्ट डांस’. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आते ही फैंस उनके रिटायरमेंट के कयास लगाने लगे.
क्या संन्यास लेने वाले हैं युजवेंद्र चहल?
दरअसल, बुधवार 23 सितंबर को युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं. अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ‘द लास्ट डांस’ लिखा. हालांकि चहल के इस कैप्शन का क्या मतलब है, यह अभी तक साफ नहीं पाया है. पोस्ट सामने आने के बाद ही चहल के संन्यास की अटकलें तेज हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट को उनके रिटायरमेंट से जोड़कर देख रहे हैं.
The Last Dance 🤙 https://t.co/Z27l4tZQQf
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) September 23, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं रचित भाटिया? जिसने CSK से जुड़े मैच फिक्सिंग के दावों से मचाया तहलका
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे रिएक्ट
युजवेंद्र चहल के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘RIP Bhai? यानी रिटायरमेंट इन प्लान भाई)’. एक अन्य यूजर ने चहल के इस पोस्ट पर कमेंट किया ‘अरे चहल भी वहां से कूदने का सोचना भी मत.’ हालांकि चहल सच में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं या नहीं ये अभी साफ नहीं हुआ है. लेकिन उनके इस पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है.
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर
चहल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में उनके इस पोस्ट के बाद रिटायरमेंट की अटकलें लाजमी है. यूजी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 24 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. वहीं उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. तब से लेकर अब तक वह टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं.
2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का थे हिस्सा
बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चहल भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद से यह अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं. चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 96 विकेट लिए हैं.