राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने स्वीकार किया कि दिल्ली अब भाजपा की हो गई है। जनता ही तय करती है कि किसे चुनना है और किसे नहीं।
BJP की जीत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'जनशक्ति सर्वोपरि' है. उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने विकास को चुना है.
बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली के सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी, और पार्टी का लक्ष्य दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी यही सफलता दोहराने का है. बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण फैक्टर है.
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 54.35% वोट मिले, AAP को 24.17% वोट मिले, और कांग्रेस को 18.91% वोट मिले थे. हालांकि, AAP और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं.
दिलचस्प यह है कि इस बार फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस पार्टी को चुनावी मुकाबले से बाहर होते हुए दिखाया है. पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस को लेकर बाजार के अनुमानों में हलचल बनी रहती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस की स्थिति सट्टा बाजार में बेहद कमजोर मानी जा रही है.
Delhi Election: तलाशी लेने पर गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए. इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई थाना तिलक मार्ग में की जा रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जो शराब की बोतलें बरामद की है, वह पंजाब की है.
ओवैसी ने आगे कहा, "इनकी जेल यात्रा आम लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है, जहां अपराधी सजा से बचने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपनाते हैं. इन नेताओं को न्याय क्यों मिल जाता है, जबकि उनके जैसे सामान्य लोगों को कड़ी सजा मिलती है, यह एक बड़ा सवाल है."
दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के नेता अरविंद केजरीवाल ने 'केजरीवाल की पक्की गारंटी' का नारा देते हुए 15 गारंटियों का ऐलान किया है, और दावा किया है कि यह सब सिर्फ वादा नहीं, बल्कि उनके इरादे हैं.
ओखला विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली का एक प्रमुख हिस्सा है, जहां करीब 53% मुस्लिम मतदाता हैं. यहां का चुनावी समीकरण इस बार बिल्कुल अलग है, क्योंकि इस बार तीन मुख्य दलों—आम आदमी पार्टी , कांग्रेस और AIMIM के पास मुस्लिम उम्मीदवार हैं.
दिल्ली के जामिया इलाके में चेकिंग के दौरान कल रात पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा, जो गलत साइड पर बुलेट चला रहा था. पकड़े जाने पर ये लड़का अपने आप को आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बता रहा था.