Raipur Nagar Nigam Budget: रायपुर महापौर ने सोमवार को 2130 करोड़ का बजट पेश किया. इस बजट में शहर को कई सौगात मिलीं. इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी होगा. वहीं विपक्ष ने जनता को ठगने का आरोप लगाया.
CG News: नई दरें लागू होने के बाद बिलासपुर से रायपुर और दूसरे जिलों में आने-जाने वाले वाहनों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही गई है.
CG News: 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है.
CG Ration News: छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारियों के लिए जरूरी खबर है. जहां प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को मासिक पात्रतानुसार अप्रैल, मई व जून माह का चावल वितरण एक साथ किया जाएगा.
Naxal Surrender: नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आंध्र-ओडिसा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के प्रमुख, CC मेंबर चेल्लुरी नारायण उर्फ सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ आंध्रप्रदेश में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सोमन्ना पर 20 लाख का इनाम था.
CG Bank Holiday List: छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में कई सार्वजनिक और बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कामों पर पड़ेगा. इस महीने गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों के साथ-साथ साप्ताहिक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे.
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पराली जलाने की लापरवाही ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी है. दुर्ग के धमधा ब्लॉक के खिलोरा खुर्द गांव में शुक्रवार को लगी भयंकर आग ने सैकड़ों एकड़ खेतों को अपनी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं इस आग के चपेट में किसान के खलिहान में बंधे कई पशु आ गए और ये बुरी तरह झुलस गए.
Rule Change From 1st April: 1 अप्रैल 2026 से देश भर समेत छत्तीसगढ़ में कई नियम बदल जाएंगे. वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को कई वित्तीय बदलाव देखने को मिलता है, लेकिन अप्रैल के महीने में कुछ खास और बड़े बदलाव होने जा रहा है.
CG News: बिलासपुर शहर में अब बिना ट्रेड लाइसेंस के कोई भी व्यापार नहीं चल सकेगा. नगर निगम ने ठेला-गुमटी से लेकर बड़े होटल, रेस्टोरेंट और मॉल तक सभी व्यवसायों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करने का फैसला लिया है.
Gold Silver Rate Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है. आज छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.