chhaattisgarh news

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के विष्णु यादव! कल बिलासपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हो सकती है घोषणा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर में कल बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही शक्ति प्रदर्शन है. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचने वाले हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से कुछ बड़े नेताओं के आने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो केंद्रीय स्तर के कुछ नेता जिनमें सचिन पायलट और कुछ और नाम शामिल है.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: 19 अप्रैल को बस्तर में होगी वोटिंग, कलेक्टर ने मतदान दलों को किया रवाना

Lok Sabha Election: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने इस मौके पर मतदान दलों का मनोबल बढ़ाते हुए और सफल निर्वाचन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान दल के कर्मी अच्छे और शांत मन से निर्वाचन कराए. इसके साथ ही उन्होंने कहां कि निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने PM Modi पर की विवादित टिप्पणी, कहा- “कवासी लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा…”

Lok Sabha Election: बता दें इसके पहले कोंटा विधायक और बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजापुर जिले के कुटरू में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने खनिज सर्वेक्षण के लिए आने वाले शासकीय कर्मचारियों को तीर धनुष लेकर मारने को कहा था.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान ने की 12 राउंड की फायरिंग, जांच जारी

Chhattisgarh News: बता दें कि सुरक्षा में तैनात जवान ने इंसास राइफल से वन बाय वन मोड में गन रखकर 12 राउंड फायर किया. कैंप में तैनात संतरी द्वारा खतरा भांपकर उसकी गन का बैरल आसमान की तरफ करने से बड़ा हादसा टल गया.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: सीएम विष्णुदेव साय बोले- PM Modi के आशीर्वाद से सब काम सांय-सांय हो रहा है… मुस्कुराने लगे पीएम

Lok Sabha Election: सीएम ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी की ही देन है, भारतीय जनता पार्टी की देन है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का समुचित विकास हो इसलिए अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: PM के बस्तर दौरे के पहले नितिन नबीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस आखिर झीरम के दोषी पर मेहरबान क्यों है?

Lok Sabha Election: नितिन नबीन ने बड़ा बयान दिया है,उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी आखिर झीरम के दोषी पर मेहरबान क्यों है? चरणदास महंत ने हमले के बाद क्या कहा, क्या किया सब जानते हैं. राहुल गांधी जवाब दें 5 साल उनकी सरकार रही, लेकिन झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिला?

CM Mohan Yadav

Lok Sabha Election: एक मंच पर नजर आएंगे सीएम मोहन यादव और विष्णु देव साय, चुनावी सभा का करेंगे शंखनाद

Lok Sabha Election: राजनांदगांव लोकसभा सीट से जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, तो वहीं भाजपा के वर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय भी मोदी की गारंटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: बीजेपी ने सोशल मीडिया पर चलाया ‘पहली लाठी मुझे मार’ अभियान, सीएम साय ने भी किया पोस्ट

Lok Sabha Election: चरणदास महंत के विवादित बयान के बाद भाजपा के नेता लगातार #पहली_लाठी_मुझे_मार लिखकर रहे पोस्ट कर रहे है, वहीं इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर किया है.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: चरण दास महंत के विवादित बयान पर विजय शर्मा का पलटवार, बोले- मैं हूं मोदी का परिवार, पहले डंडा मुझे मारो

Lok Sabha Election: 2 अप्रैल को डॉ. महंत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, मुड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए. ये आदमी भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव हो सकते हैं. इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, 6 अप्रैल को कवर्धा में जनसभा को करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election: राजनांदगांव लोकसभा सीट से अभी बीजेपी के संतोष पांडेय सांसद हैं. बीजेपी ने यहां से फिर से मौजूदा सांसद को ही टिकट दिया है. विधानसभा के नतीजों के अनुसार यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है. बीजेपी ने यहां से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार संतोष पांडेय को उतारा है ऐसे में पार्टी भूपेश बघेल पर दांव खेलकर ओबीसी वोटर्स को साधने की कोशिश की है.

ज़रूर पढ़ें