आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंच रहे हैं. इस खास मौके पर छात्रों और Gen-Z की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कार्यक्रम में हजारों-लाखों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. अब से कुछ ही घंटों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शुरू होने वाला है.
Rahul Gandhi: पोस्टर पर लिखा है कि आपसे प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि आप इतने प्यारे क्यों हैं. दिव्यांशी के पोस्टर में जेन-जी द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया कुचु-पुचु वर्ड भी दिखा. जिसका मतलब 'प्यारा' होना है.
Chhatron Ki Goonj:युवती ने कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी उससे शादी करें. युवती के अनुसार, राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह बात करते हैं.
Indore Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' की कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने इंदौरियों से पूछा क्या-क्या खिला रहे हैं? इंस्टा पोस्ट पर लोगों ने पोहा-जलेबी, कचौड़ी समेत कई ऑप्शन दिए.
इंदौर में 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. इस बीच राहुल गांधी के इस कार्यक्रम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने कांग्रेस को नोटिस दिया है और साढ़े 4 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की है.
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि IDA ने 10 लाख लेने के बाद अब 4.5 लाख रुपये की डिमांड कांग्रेस से की है.
इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होगा. इस ईवेंट में राहुल गांधी शामिल होंगे. IDA ने 5 शर्तों के साथ मंजूरी दी है.
MP News: NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि इंदौर में हो रहा राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स और युवाओं की आवाज को सामने लाना है. शिक्षा, रोजगार आदि मुद्दे इस कार्यक्रम के जरिए उठाए जाएंगे.
राहुल गांधी कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश आने वाले हैं. 19 सितंबर को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है. आइए जानते हैं कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम में क्या-क्या होगा.
इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस इवेंट में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. इस बड़े कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने एक दावा किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 24 घंटे में 20 हजार छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है. बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कांग्रेस की 30 टीमें एक्टिव हैं.