500 का नोट देकर फंस गया Rapido यात्री, 380 रुपये लौटाने के नाम पर ड्राइवर ने यूं लगा दिया चूना
फाइल फोटो
आज कल ऑनलाइन पेमेंट के दौर में ज्यादातर लोगों ने कैश रखना कम कर दिया है. बहुत से लोग बिल्कुल भी कैस लेकर नहीं चलते वह पूरी तरह से डिजिटल पेमेंट पर निर्भर होकर घर से निकलते हैं. लेकिन कैस देकर अपने बाकी पैसे वापस लेना भी आपके के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. हाल ही में सामने आया मामला कुछ ऐसा है. जहां एक रैपिडो ड्राइवर ने युवक ने 380 रुपये का धोखा किया है.
क्या है पूरा मामला जानिए?
दरअसल रेडिट पर एक रैपिडो यात्री ने अपने साथ कथित धोखाधड़ी का अनुभव शेयर किया है. इस यात्री का दावा है कि राइड खत्म होने के बाद उसने रैपिडो चालक को 500 रुपये का नोट दिया. राइडर के पास यात्री को वापस लौटाने के लिए कैश नहीं था. इसीलिए उसने यात्री से ऑनलाइन रिटर्न पेमेंट करने को कहा. इस पर यात्री ने उसे अपना क्याआर कोड स्कैन करने को दिया.
क्यूआर कोड किया स्कैन
रेडिट के r/RapidoUsers कम्युनिटी पर u/palmolive-ranger नाम के यूजर ने अपनी अनुभव लोगों के साथ शेयर करते हुए बताया कि राइडर ने क्यूआर कोड स्कैन भी किया और यात्री को सफल पेमेंड का स्क्रीन भी दिखाई. यात्री को लगा की पैसे वापस मिल गए हैं. लेकिन जब यात्री ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसने पैसे क्रेडिट नहीं हुए थे.
जब यात्री को हुआ संदेह
इसके बाद उसे संदेह हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. यूजर ने अपनी पोस्ट में रैपिडो की राइड रेटिंग का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उसने चालक को एक स्टार देकर खराब अनुभव बताया है. उसका यह भी आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद रैपिडो की कस्टमर सर्विस से उसे कोई मदद नहीं मिली. हालांकि, यह यात्री का दावा है। उपलब्ध पोस्ट से यह स्वतंत्र रूप से स्पष्ट नहीं होता कि पेमेंट वास्तव में किया गया था या ट्रांजैक्शन किसी तकनीकी वजह से पूरा नहीं हुआ.


