Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि नोटिस की तामीली महज औपचारिकता नहीं है, इसे वास्तविक और सार्थक होना चाहिए, ताकि दूसरा पक्ष भी अदालत के सामने उपस्थित होकर अपनी बात और तर्क रख सके.
Chhattisgarh News: कवर्धा में सड़क हादसे के दौरान 19 लोगों की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है.अदालत ने कहा है कि राज्य सरकार शपथ पत्र देकर बताएं की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या पहल कर रही है. इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी से भी जवाब मांगा गया है.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रायगढ़ के चर्चित डबल मर्डर केस में सुनवाई के दौरान पाया कि निचली अदालत ने नाबालिग आरोपी के ट्रायल के दौरान जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 15 का पालन नहीं किया था.
Chhattisgarh News: हाई कोर्ट ने पत्नी के मानसिक विकार से ग्रस्त होने पर तलाक को उचित ठहराया है. एक मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि विवाह के बाद पत्नी 4 दिन ही पति के साथ रही. उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपने वैवाहिक दायित्वों के निर्वहन में असमर्थ थी. विवाह को ट्रायल कोर्ट ने शून्य घोषित करने का आदेश दिया था.
Chhattisgarh Liquor Scam: हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में फंसे अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. दरअसल ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मांगी थी. वहीं इसी मामले में नितेश और यश पुरोहित को हाईकोर्ट से राहत मिली है.
Chhattisgarh News: कवर्धा जिले में सड़क दुर्घटना में हुई 18 लोगों की मौत के मामले में हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सुदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का मामला चल सकता है. बशर्ते सरकार अपनी प्रक्रियाएं उसी तरह से करें, जिस तरह से नियमों के हिसाब से करनी चाहिए.
Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और वैंटिलेटर के अभाव में पांच साल में 40 हजार बच्चों की मौत की खबर पर स्वयं संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है. डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि शासन की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि सरकारी अस्पतालों में बेड और वैंटिलेटर की कमी है.
Chhattisgarh News: हाईकोर्ट में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने मेरिट सूची में शामिल एसआई के उम्मीदवारों को 90 दिन में नियुक्ति देने का आदेश जारी किया है. प्लाटून कमांडर के 370 महिला अभ्यर्थियों को हटाकर 370 पुरुष अभ्यर्थियों को लेने के आदेश जारी किया है.
Chhattisgarh News: सितंबर 2015 की सुबह 3 साल की मासूम बच्ची अकलतरा क्षेत्र के पोड़ी डेल्हा गांव के कोयस्क बैंक के पास खड़ी थी. उसी समय सीमेंट से लोड ट्रैक्टर के चालक ने बच्ची को चपेट में ले लिया, उसकी मौके में ही मौत हो गई थी.
Chhattisgarh News: हाईकोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लिए कहा कि इसमें गैरकानूनी हिरासत या बंदी बनाने की बात साबित होनी चाहिए. चाहे जेल में हो या फिर निजी हिरासत में. कोर्ट ने इसके साथ ही बंदी प्रत्यक्षीकरण की एक याचिका खारिज कर दी.