Chhoti Diwali 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही हनुमान जी की कृपा जीवन भर बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली को हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है.
धनतेरस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली, जहां लगभग ₹12,000 करोड़ का बंपर कारोबार हुआ है. सोना-चांदी के गहने, कपड़ों, वाहनों और दूसरे सामानों की जमकर बिक्री हुई.
धनतेरस के मौके पर दिल्ली, मुंबई, भोपाल और लखनऊ समेत देशभर के बाजारों में खरीदारी का जमकर उत्साह देखने को मिला. महंगाई के बावजूद भी अलग-अलग शहरों के बाजारों में करोड़ों का कारोबार देखने को मिला.
Dhanteras Deepdan Diya Rules: धनतेरस कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. त्रयोदशी महीने की 13वीं तिथि होती है. इसी वजह से इस दिन 13 दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि दीपक जलाने से घर में सुख-शांति, खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहता है.
Dhanteras Evening Special Recipes: आज का दिन खुशियों से भरा हुआ है. धनतेरस का त्योहार साल में एक बार आता है और इस साल यह पवित्र त्योहार आज मनाया जा रहा है. लोग बाजारों से नए-नए सामान खरीदकर घर ला रहे हैं. कोई सोना-चांदी या बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीद रहा है, तो कोई छोटे-मोटे सामान घर ला रहा है और धनतेरस के पर्व को सेलिब्रेट कर रहा है. वहीं अगर आप आज शाम को कुछ खास व्यंजन घर पर बनाते हैं, तो न सिर्फ खाने में स्वाद मिलेगा बल्कि परिवार के साथ खाने का एक अलग ही मजा होगा. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर शाम को खाने में क्या बनाएं.
Mandsaur Kuber Temple History: आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है. यह दिन धन के देवता कुबेर को समर्पित है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नई चीजों की खरीदारी कर कुबेर जी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धनतेरस के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कुबेर का एक ऐसा मंदिर है, जहां कुबेर के साथ-साथ भगवान शिव के परिवार की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं. आज धनतेरस के मौके पर सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है.
देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. लोग नई-नई चीजों की खरीदारी में जुटे हुए हैं. वहीं आज सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना में लगे हैं. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों की भारी भीड़ महाकाल के दर्शन के लिए जुटी हुई है.
Dhanteras Gold Silver Price Today: मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और दूसरी कीमती सामान खरीदना शुभ होता है. यही वजह है कि लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वहीं त्योहार के बीच सोने-चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है.
Dhanteras Lakshmi Kuber Connection: धनतेरस का पूरा नाम धनत्रयोदशी है. यह दो शब्दों से मिलकर बना है, धन और त्रयोदशी. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. त्रयोदशी का मतलब होता है चंद्र पक्ष का तेरहवां दिन, इसलिए इसे त्रयोदशी कहा जाता है.
Dhanteras 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी. वहीं इसका समापन 7 नवंबर को सुबह लगभग 11:45 बजे होगा. उदया तिथि और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा.