नौकरीपेशा वालों के लिए खुशखबरी! अब UPI से भी निकाल पाएंगे ईपीएफओ का पैसा; EPFO 3.0 लागू होते ही ज्यादा मिलेगा ब्याज

दरअसल नौकरीपेशा वालों को डबल फायदा होने वाला है. जहां अब तक अपना पैसा निकालने के लिए कई दिन लग जाते थे, वो अब यूपीआई के जरिए कुछ सेकेंड्स में ही हो जाएगा. इसके अलावा EPFO 3.0 लागू होते ही उन्हें ब्याज भी ज्यादा मिल सकेगा.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

EPFO Withdrawal from UPI: नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब कर्मचारियों को पीएफ से पैसा निकालने के लिए कई दिनों का इंतजार नहीं करना होगा. बल्कि एक क्लिक में ही उनका पैसा अपने बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा. नया नियम लागू होते ही अब कर्मचारी अपने यूपीआई के जरिए भी पैसा निकाल सकेंगे.

EPFO 3.0 लागू होते ही ब्याज भी ज्यादा मिलेगा

दरअसल नौकरीपेशा वालों को डबल फायदा होने वाला है. जहां अब तक अपना पैसा निकालने के लिए कई दिन लग जाते थे, वो अब यूपीआई के जरिए कुछ सेकेंड्स में ही हो जाएगा. इसके अलावा EPFO 3.0 लागू होते ही उन्हें ब्याज भी ज्यादा मिल सकेगा. अब तक पीएफ में केवल कर्मचारियों के द्वारा जमा किए गए पैसों पर ही ब्याज मिलता था, लेकिन EPFO 3.0 के नियमों के तहत अब कंपनी के द्वारा जमा किए गए पैसों पर भी सरकार की तरफ से ब्याज दिया जाएगा. इस तरह अब पीएफ एकाउंट में पड़े पैसे पर ब्याज लगने पर उनका कुल लाभ बढ़ जाएगा.

अब पैसे निकालने की लिमिट बढ़ जाएगी

आमतौर पर पीएफ में पैसा जमा करने वाले कर्मचारियों को 60 साल की उम्र पूरी होने पर या फिर रिटायर होने पर पूरा पैसा वापस मिलता है. या फिर विशेष परिस्थितियों में 75 प्रतिशत तक पैसा वापस हो जाता था. लेकिन EPFO 3.0 के तहत अब पैसा निकालने की लिमिट बढ़ जाएगी. अब कर्मचारी ज्यादा पैसा निकाल पाएंगे.

कब से UPI के जरिए निकाल सकेंगे पैसा?

मीडिया रिपोर्ट्स में काफी पहले से ही UPI के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की चर्चा थी. अब तक बताया जा रहा था कि मार्च तक यूपीआई से पैसा निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है. ना ही आधिकारिक तौर पर कोई भी तारीख तय की गई है. हालांकि जानकारी के मुताबिक मई से ही UPI से ईपीएफओ का पैसा निकालने की व्यवस्था शुरू होने वाली है.

ये भी पढे़ं: महंगे होने लगे मोबाइल रिचार्ज, Airtel यूजर्स को झटका; प्रीपेड प्लान्स के लिए देने होंगे ज्यादा रुपये

ज़रूर पढ़ें