SCO Summit 2025: भारत और चीन के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा- 'हाथी और ड्रैगन का एक साथ आना जरूरी है.'
पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने संबंधों को सामान्य करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इनमें पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली शामिल है. व्यापार और लोगों के बीच संपर्क को सामान्य करने की दिशा में भी लगातार प्रयास हो रहे हैं.
इस सहमति से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत और चीन अपने मतभेदों को हल करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं. क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है, और दोनों देशों के लिए आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर भी.
चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता है और यहां के नाम बदलने की कोशिश कर रहा है. भारत ने हमेशा इन दावों को ठुकराया है.