Morena News: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार जांच और नमूना कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अम्बाह और जौरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया है.
Morena News: मुरैना में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है. खड़ियाहार गांव में दो कमरों में संचालित आयशा इस्लामिया मदरसे को सील कर दिया गया है.
Morena News: शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके भाई दिलीप पिता मोतीराम की मृत्यु वर्ष 2010 में हो चुकी है. उनका मनरेगा जॉब कार्ड क्रमांक MP-01-003-079-001/41 है. आरोप है कि इस जॉब कार्ड में वीरू नामक व्यक्ति का नाम जोड़कर उसके नाम से मनरेगा कार्यों में हाजिरी दर्ज की गई और मजदूरी राशि का भुगतान कराया गया.
Morena News: मुरैना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बुधारा में नकल कराने से इनकार करने पर कक्षा 6 के छात्र समर सिंह तोमर की शिक्षकों और छात्रों ने डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया. थाने में सुनवाई न होने परिजन SP कार्यालय पहुंचे.
Morena: मुरैना सहित नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कुंवारी नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है.
Morena News: निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर शासकीय शिक्षक अमरलाल रावत की जगह एक निजी शिक्षिका प्रीति रावत बच्चों को पढ़ाती मिलीं.
Morena News: रहवासियों के मुताबिक बारिश के दिनों में कच्चा रास्ता और अधिक खराब हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.
Morena: ग्वालियर में ट्रक के टायर फोड़ने के बाद 60 हजार के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर की लोकेशन जौरा-पहाड़गढ़ के जंगलों में मिली थी, लेकिन दबिश के दौरान वह फरार हो गया।फिलहाल मुरैना और ग्वालियर पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं
Morena: नगर निगम परिषद की बैठक गुरुवार को भारी हंगामे के बीच शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। महापौर की अनुपस्थिति में हुई बैठक के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान "भ्रष्टाचार बंद करो", "चंदा चोर, गद्दी छोड़" के नारे भी लगाए गए, जिससे बैठक का माहौल गरमा गया।
Morena News: स्कूल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से घरों का कचरा और गंदे कपड़े फेंके जा रहे है. इस वजह से यहां बच्चों का पढ़ना भी मुश्किल हो गया है.