Gwalior News: ग्वालियर में भंडारा खाकर लौट रहे बच्चों ने रास्ते में रतनजोत नामक जहरीला फल खा लिया. 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, इनमें से 13 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Indore News: पीड़ित डॉक्टर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नियमों के मुताबिक एक महीने में पीजी डॉक्टर से 192 घंटे काम कराया जा सकता है लेकिन पीड़ित डॉक्टर से 392 घंटे काम करवाया गया. इसके साथ ही उनका कहना है कि शुरुआत में डॉक्टर से 36-36 घंटे लगातार काम कराया गया
Ratlam and Singrauli Airport: UDAN स्कीम के तहत केंद्र मध्य प्रदेश को 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा. इससे राज्य में हवाई सेवाओं को विस्तार मिलेगा. सिंगरौली और रतलाम में एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे. नए हवाई अड्डे बनाने के लिए सरकार निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएगी.
MP Diwali Chhath Special Train: स्पेशल ट्रेनों के चलने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इसके साथ-साथ भोपाल, बीना, इटारसी, कटनी, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, रतलाम समेत मध्य प्रदेश के 30 रेलवे स्टेशनों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा में आसानी होगी.
Rajgarh Crime News: राजगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिले में दो दिनों में पुलिस पर हमले के 4 मामले सामने आ चुके हैं.
Gwalior Gaurav Vistaar Samman: ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान में दामोदर यादव शामिल हुए. उन्होंने कि मैं ईश्वर भी डरता नहीं हूं. भगवान कभी नहीं कहते कि डरो. मुझे सरकार ने सिक्योरिटी दी है.
Gwalior Gaurav Vistaar Samman: विस्तार न्यूज के मंच पर राजनीति के क्षेत्र के धुरंधर शामिल होने जा रहे हैं. सामाजिक सरोकार से लेकर राजनीतिक मुद्दों को लेकर चर्चा होगी.
Bhopal News: भोपाल से कार सवार की दादागिरी का मामला सामने आया है. पहले बाइक सवार पिता-बेटी को टक्कर मारी फिर मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया. ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Guna News: पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पूर्व IPS रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि जाति प्रमाणपत्र का गलत तरीके से इस्तेमाल किया. डीएसपी से लेकर जिला पंचायत सदस्य भी बन गए.
MP News: इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री के मामले में सीएम मोहन यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय बताया है.