कमलनाथ ने लिखा, 'हमारे नेता राहुल गांधी ने 15 मई को पहली बार बढ़ोतरी के समय ही कहा था कि ये तो शुरुआत है. अभी तो लगातार कीमत बढ़ाई जाएंगी. उन्होंने समय रहते ही देश के सामने आ रहे आर्थिक संकट और महंगाई के बारे में एक्शन लेने को कहा था. लेकिन सरकार समय रहते नहीं चेती.'
देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल के रेट में 2 रुपये 75 पैसे इजाफा किया गया है.
भोपाल की जनता ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है. भारत में अगर एक-दो रुपये रेट बढ़ रहा है तो कोई बड़ी बात नहीं है. भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. पड़ोसी देशों में तो बहुत बुरे हालात हो गए हैं.
Petrol Diesel Rate Hike: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर को पार कर गई हैं. निजी ईंधन विक्रेता कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है. बेंगलुरु में पट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
Petrol-Diesel Price Hike: राज्य वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मूल्य वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू होगी. वर्तमान समय में बेंगलुरु शहर में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.