Nayara के बाद Shell India ने बढ़ाए डीजल-पेट्रोल के दाम, जानिए अब कितना महंगा मिलेगा
पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Rate Hike: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. पूरी दुनिया में हॉर्मूज की खाड़ी से कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई में बाधा आ रही है. इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. एनर्जी उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पहले तेल कंपनी Nayara ने डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाई थी, अब Shell India ने भी रेट्स में इजाफा किया है.
कितनी बढ़ीं डीजल-पेट्रोल की कीमत?
मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर को पार कर गई हैं. निजी ईंधन विक्रेता कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है. बेंगलुरु में पट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस इजाफे के बाद सामान्य पेट्रोल कीमत 119.85 रुपये प्रति लीटर और पावर वैरिएंट 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल से ज्यादा डीजल पर बोझ बढ़ा है. अब सामान्य डीजल 123.52 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये लीटर हो गया है.
कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है
ईरान युद्ध को लेकर फ्यूल कंपनियों पर दाम बढ़ाने को लेकर दबाव है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फ्यूल की कीमत और बढ़ सकती है. नायरा ने डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की थी. पेट्रोल 5 रुपये लीटर और डीजल 3 रुपये लीटर महंगा किया था. कंपनी के देश भर में 6967 पेट्रोल पंप हैं. वहीं शेल इंडिया के कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और असम में 300 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप हैं.
ये भी पढ़ें: एक Email और चली गई 30000 नौकरियां! इनमें 12000 भारतीय, ईमेल में लिखा – आज काम का आखिरी दिन
भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी तेल आयात करता है. आपूर्ति में बाधा आने से ईंधन की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है.