Rahul Gandhi Indore: इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है. नेहरू स्टेडियम को लेकर जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने ग्राउंड फाइनल कर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सज्जन सिंह वर्मा को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कार्यक्रम का न्योता देने की जिम्मेदारी दी है. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ‘वृद्धों की गूंज’ होगी, तो कैलाश विजयवर्गीय को बुलाने के लिए उनके घर जरूर जाएंगे.
Swatantra Bhardwaj Assault Controversy: स्वतंत्र भारद्वाज मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, जो पिछले कुछ सालों से दिल्ली में ही रहता है. वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आया था.
Indore News: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. शहर में धारा-163 लागू कर दी गई है. अब बिना अनुमति के किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम को आयोजित करना संभव नहीं होगा.
Vivek Tankha Social Media Post: इंदौर में 12 सितंबर को होने वाला राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अब 19 सितंबर को होगा. जिसमें वह छात्रों से बातचीत करेंगे. ये कार्यक्रम इससे पहले दूसरे राज्यों में भी हुआ है जिसमें पुणे, कोटा, प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं.
Indore News: राहुल गांधी अब 12 सितंबर को इंदौर नहीं आएंगे. उनके कार्यक्रम में कांग्रेस ने ही बदलाव कर दिया है. अब वह 12 की बजाय 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
Uttarakhand politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राहुल के बयान के बाद बाद अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
up elections 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है. खास बात यह है कि कांग्रेस इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती नजर आ सकती है.
CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता काफी जागरुक है. आप मध्यप्रदेश आइए, जनता के बीच और अपने परिवार के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगिए.
Mauganj News: पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होना है. इस कार्यक्रम को लेकर अभी से ही सियासी शोर शुरू हो चुका है. इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे और छात्रों के साथ संवाद करेंगे.