राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के दिशा-निर्देशों के तहत रायपुर में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया.
सीएम आवास में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम में प्रदेशभर की महिलाएं शामिल हुईं. सीएम विष्णु देव साय बोले- हमारी बहनें लखपति बन रही हैं, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.
Raipur News: रायपुर. राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) ने रायपुर के सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को पत्र जारी कर 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों (नाबालिगों) के दोपहिया वाहन चलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
CG News: विजय शर्मा का आरोप है भूपेश बघेल पीएम आवास को लेकर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में सवा 11 लाख से ज्यादा पीएम आवास बनाए जा चुके हैं. साथ ही कल करीब 2 लाख से ज्यादा पीएम आवासों में गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ है.
CGPSC Scam: ईडी ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है.वहीं उन्हें अब 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. ED रिमांड पर लेकर चेतन बोरघारिया से कड़ी पूछताछ करेगी.
रायपुर. राजीव स्मृति वन, रायपुर में शुक्रवार को 22वें वन शहीद दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वनों और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रदेश के अमर वन शहीदों को समस्त वन बल एवं शासन की ओर से सादर नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
रायपुर. देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई के बाद उसे सील कर दिया. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिली. पूछताछ में वहां काम करने वाली युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया.
रायपुर. रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की इनोवा क्रिस्टा कार बरामद की है.
Vasundhara Yadav India Best Teacher: वसुंधरा यादव को यह सम्मान शिव नादर फाउंडेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सैद बिजनेस स्कूल की पहल के तहत दिया गया है. बता दें कि इस सम्मान के लिए देशभर से शिक्षकों का चयन किया गया था. इसमें जगह बनाकर वसुंधरा ने रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है.
छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, लापरवाही और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.