सोनम की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगा राजा रघुवंशी का परिवार, भाई विपिन ने वकील से की बात

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की जमानत के बाद से ही राजा का पूरा परिवार उसकी जमानत ख‍ारिज कराने में जुट गया है. इस मामले में राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्‍ग में एक वकील से बात की है.
Sonam Raghuvanshi and Raja Raghuvanshi.(File Photo)

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी.(File Photo)

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्‍य प्रदेश के इंदौर का बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्‍य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. सोनम की जमानत के बाद से ही राजा का पूरा परिवार उसकी जमानत ख‍ारिज कराने में जुट गया है. इस मामले में राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्‍ग में एक वकील से बात की है और हाई कोर्ट में जमानत याचिका को रद्द कराने की प्रक्रिया को शुरू करवा दिया है. वकील ने भी याचिका खारिज से संबंधित दस्‍तावेजों को भेज दिए हैं, जिन पर साइन करके वे दोबारा वापस भेजे जाएंगे.

राजा के भाई ने शिलॉन्‍ग के वकील से की बात

राजा के भाई ने शिलॉन्‍ग में वकील से बात की है और जमानत याचिका को खारिज कराने के लिए उचित प्रक्रिया करने को कहा है. राजा के भाई खुद शिलॉन्‍ग नहीं जाएंगे, लेकिन सभी कागजी प्रक्रियाओं को पूरी करेंगे, जिससे हाई कोर्ट में अपील की जा सके. वकील ने भी उनसे जुड़े सभी दस्‍तावेज भेज दिए हैं. इस बारे में विपिन ने बताया कि उनको सभी दस्‍तावेज मिल चुके हैं और वे साइन करके जल्‍द ही वापस भी भेज देंगे, ताकि कोर्ट में अपील द‍ाखिल की जा सके. विपिन ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग सकता है.

सोनम की जमानत से राजा का परिवार नाराज

कोर्ट से सोनम काे मिली जमानत के बाद से ही राजा के परिवार वाले रोष में आ गए. परिवार के लाेगों को कोर्ट के इस फैसले पर बिल्‍कुल भी भरोसा नहीं हाे रहा है. सोनम की जमानत के बाद राजा के परिवार वालों ने सोनम के भाई और माता-पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. राजा की मां का कहना है कि सोनम यदि इंदौर आती है तो मैं उससे पुछना चाहती हूं कि उसने राजा काे क्यों मारा और उसका क्या कसूर था.

हनीमून के समय सोनम ने रची थी हत्या की साजिश

दरअसल, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी और कुछ अन्‍य लोगाें के साथ मिलकर हत्या कर दी. इस पूरे मामले में शिलॉन्‍ग पुलिस ने सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा तीन लोगों को हत्या के सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया, लेकिन तीन आरोपियों को जमानत मिल गई थी. वहीं सोमवार को कोर्ट ने घटना की मुख्‍य आरोपी सोनम रघुवंशी को भी जमानत दे दी.

ये भी पढे़ं- Sonam Raghuvanshi Bail-Granted: ‘ये कोई छोटी गलती नहीं’, कोर्ट ने कहा- सोनम रघुवंशी पर पुलिस ने जो धारा लगाई वो BNS में ही नहीं, दे दी जमानत

ज़रूर पढ़ें