अब सागर में मिलेगा दिल्ली-मुंबई जैसा इलाज, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बनने जा रही क्रिटिकल यूनिट
Sagar Bundelkhand Medical College Critical Unit: सागर के एकमात्र बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की दूसरी और तीसरी मंजिल पर क्रिटिकल यूनिट का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है.
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बनेगी क्रिटिकल यूनिट
Sagar Bundelkhand Medical College Critical Unit: मध्य प्रदेश सागर और आसपास के शहरों के मरीजों को अक्सर गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भोपाल, इंदौर, नागपुर, मुंबई और दिल्ली जाना पड़ता है. आगामी दिनों में संभाग के लोगों को सागर में ही वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं. बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में क्रिटिकल यूनिट बनने जा रही है. इसे राज्य सरकार की ओर से मंजूरी भी मिल गई है.
क्रिटिकल यूनिट के लिए मिले 17 करोड़
- सागर के एकमात्र बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की दूसरी और तीसरी मंजिल पर क्रिटिकल यूनिट का निर्माण किया जाएगा.
- इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है.
- जानकारी के मुताबिक नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत 17 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी कर दी गई है.
- सेकंड फ्लोर पर इमरजेंसी ऑपरेशन किए जाएंगे. वहीं, तीसरे फ्लोर पर अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) हो सकेंगे.
- क्रिटिकल यूनिट के तहत 50 बिस्तरों वाले वार्ड को तैयार किया जाएगा. इसमें 20 बेड ICU के होंगे.
- बताया जा रहा है कि इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा. इसके साथ ही ये पूरा सिस्टम चिकित्सा महाविद्यालय से अलग रहेगा.
किन बीमारियों का मिलेगा इलाज?
- बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल यूनिट बनने के बाद ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन ट्यूमर, कार्डियोथोरेसिक, वेस्कुलर सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा.
- इसके साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय को जल्द ही न्यूरो सर्जन मिलने वाला है.
किन्हें फायदा मिलेगा?
- सागर से लोगों को गंभीर और जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है.
- बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में बेहतरीन इलाज की सुविधा मिलने से लोगों को किफायती दरों पर उपचार मिल सकेगा.
- सागर ही नहीं बल्कि दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिलों के लोगों को राहत मिलेगी.



