Raipur Railway Station: राजधानी के रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पुनर्विकास योजना के चलते स्टेशन का सबसे व्यस्त मुख्य गेट नंबर-2 आज रात 11 बजे से बंद होने जा रहा है. गेट बंद होते ही प्लेटफार्म-1 की तरफ से सीधी एंट्री खत्म हो जाएगी और यात्रियों को नए तय रूट से स्टेशन आना-जाना होगा. रेलवे नई व्यवस्था को कुछ दिन ट्रायल पर रखेगा, जिसके बाद यहां तोड़फोड़ और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.