Yusuf Pathan: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक चुनावी रैली के दौरान यूसुफ पठान को बहरामपुर उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की. बहरामपुर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं. चौधरी पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं.