Gold-Silver Price: चमका सोना, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर?

Gold Silver Price Record High: जनवरी से अब तक की बात करें, तो चांदी करीब 21,000 रुपए और सोना करीब 17 हजार रुपए बढ़ा है. वर्तमान में सोना डेढ़ लाख और चांदी ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत को पार कर गई है.
Gold-Silver Price Today

सोना-चांदी हुआ महंगा

Silver Reached Record of ₹2.51 Lakh: मिडिल ईस्ट जंग शुरु होने के बाद सोने-चांदी की कीमतों पर भारी हलचल देखने को मिली थी. लेकिन अब जंग खत्म होने के बाद सोना-चांदी की कीमतों पर एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. आज सोने-चांदी दोनों की कीमतों पर उछाल दर्ज किया गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के मुताबिक, आज सोमवार को चांदी करीब 8,400 रुपए और सोना करीब 2,400 रुपए बढ़ा है. इसी के साथ सोना एक बार फिर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर कर गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार की रात ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो गई है. जल्दी ही डील पर साइन किया जाएगा. इस खबर से आते ही क्रूड ऑयल भर-भराकर गिर गया और शेयर बाजार में तूफानी तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही सोना-चांदी पर भी उछाल देखने को मिला.

सोना डेढ़ लाख और चांदी ढाई लाख रुपए पार

जनवरी से अब तक की बात करें, तो चांदी करीब 21,000 रुपए और सोना करीब 17 हजार रुपए बढ़ा है. वर्तमान में सोना डेढ़ लाख और चांदी ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत को पार कर गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत करीब 2% और चांदी करीब 3% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है.

ये भी पढे़ंः पेट्रोल को अलविदा कहने की तैयारी! सरकार ने E100 पेट्रोल को दी मंजूरी, 2 महीने के भीरत लॉन्च होगी गाड़ियां

3 दिनों में जबरदस्त तेजी

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 2450 रुपये की तेजी के साथ 151530 रुपये. 22 कैरेट वाला सोना 2,250 रुपये ऊपर 1,38,900 रुपये. जबकि 18 कैरेट वाला सोना 1,840 रुपये की तेजी के साथ 1,13,650 रुपये पर आ गया है. चांदी भी 5,000 रुपये ऊपर 2,65,000 रुपये पर पहुंच गई. फिलहाल, सोना-चांदी में पिछले तीनों में तेजी दर्ज की गई है.

ज़रूर पढ़ें