Jabalpur News: 24 घंटे भी नहीं टिक पाई लाखों रुपये की सड़क, ठेकेदार के नाम नोटिस जारी, जानें पूरा मामला
Jabalpur News
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से भ्रष्टाचार की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां पर एक सड़क जो 24 घंटे पहले बनाई गई थी उसे जेसीबी द्वारा खोद दिया गया. इस सड़क की खुदाई इसीलिए की गी क्योंकि ये बेहद घटिया क्वालिटी की थी. इस संबंध में जिस ठेकेदार ने सड़क का काम करवाता था उसे नोटिस भी जारी कर दिया गया. दरअसल जबलपुर के गढ़ा इलाके में गुजराती कॉलोनी के पास पीडब्यूलडी ने कंक्रीट सड़क बनवाई. करीब 80 मीटर लंबी इस सड़क पर 8 लाख रुपये खर्च हुए.
सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग
लेकिन, सड़क 24 घंटे भी नहीं टिक पाई. जांच के दौरान जैसे ही विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का अंदाजा हुआ तत्काल कार्रवाई की गई. बिना देर किए जेसीबी मौके पर पहुंची और नई सड़क को तोड़ दिया गया. साथ ही ठेकेदार फिर से सड़क बनाने की हिदायत देकर नोटिस भी जारी कर दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बहुत लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण किया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान बिल्कुल भी नहीं रखा जा रहा है.
24 घंटे के अंदर ही दरारें आ गई
सड़क के एक हिस्से में 24 घंटे के अंदर ही दरारें आ गई घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की वजह से सड़क की ये हालत हो गई अच्छी बात यह रही कि अधिकारियों ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया और सड़क को फिर से बनाने की बात कही जा रही है लेकिन सवाल उठता है कि क्षेत्र में कई सड़क बनाई जा रही हैं. क्या सभी सड़कों में इसी तरह की घटिया क्वालिटी की साम्रगी का इस्तेमाल किया गया है. लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण में वायब्रेटर का उपयोग नहीं किया गया.
कंक्रीट ठीक से जमी ही नहीं-लोक निर्माण विभाग
जिससे कंक्रीट ठीक से जमी ही नहीं. इंजीनियरों की शुरुआती जांच में काम को बेहद निम्न स्तर का पाया गया. इसके बाद ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. दिलचस्प बात ये कि यह इलाका मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की विधानसभा क्षेत्र में आता है. जानकारी के मुताबिक 80 मीटर लंबी सीमेंट सड़क निर्माण का ठेका रीवा की आराध्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. लेकिन, कंपनी ने बिना वाइब्रेटर चलाए सड़क की ढलाई कर दी थी. इसके बाद बुलडोजर चला कर सड़क को तोड़ने का एक्शन लिया गया है.