‘कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन कर लेंगे, सिंबल मिला तो चुनाव भी…’, राजभर की पार्टी के विधायक मारेंगे पलटी?

Om Prakash Rajbhar on Cockroach Janata Party: सपा के मंच से अब्बास से जब सवाल किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव की क्या तैयारी है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है. अगर उसका सिंबल जाएगा, तो चुनाव लड़ लिया जाएगा.
Om Prakash Rajbhar MLA Abbas Ansari on Cockroach Janata Party

राजभर की पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी ने क्या कहा?

Rajbhar Party MLA Turncoat Controversy: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी का एक बयान खूब वायरल हो रहा है. अब्बास सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक हैं और वे एक कार्यक्रम के दौरान सपा जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे. इस दौरान जब सुहेलदेव पार्टी के विधायक अब्बास ने सपा नेताओं के साथ मंच साझा किया तो मीडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा. इस दौरान अब्बास ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो कॉकरोच पार्टी की चर्चा जोरों पर है और अगर उसका सिंबल मिल गया, तो चुनाव लड़ लिया जाएगा. अगर कहीं कार्यालय हो तो ले चलें, पार्टी ज्वॉइन कर लेंगे. फिलहाल, सपा नेताओं के साथ मंच साझा करने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

दरअसल, राजभर की पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी गुरुवार को परदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित इटौरा गांव पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने विधायक निधि द्वारा निर्मित एक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया. जबकि यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे. इस दौरान सपा के मंच से ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अब्बास ने कहा कि यह सिर्फ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही बता सकते हैं. लेकिन इस दौरान एक ऐसा बयान दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

कॉकरोच जनता पार्टी से लडेंगे चुनावः MLA अब्बास अंसारी

सपा के मंच से अब्बास से जब सवाल किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव की क्या तैयारी है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा हो रही है. अगर उसका सिंबल जाएगा, तो चुनाव लड़ लिया जाएगा. अगर जिले में कहीं कार्यालय खुला हो तो ले चलो, पार्टी ज्वाइन कर लेंगे. अब उनके इस बयान की खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ेंः UP का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, 30 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ से कानपुर, जानें खासियत

बहकावे में नहीं आएगी जनता

आगामी चुनाव को लेकर अब्बास ने कहा कि जनता ने विरोधियों को 2024 में जवाब दिया था और 2027 के चुनाव में फिर देगी. उन्होंने दावा किया कि वे अपनी जमीन पर 18 गांव बसाए हैं. क्या भाजपा ने अपनी जमीन बेचकर विकास किया है. जनता के टैक्स का ही पैसा खर्च किया है. जनता अब किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों और बहकावे में नहीं आने वाली है.

ज़रूर पढ़ें