यूपी चुनाव की तैयारियां तेज, SP-कांग्रेस की 3 दिनों की बैठक में तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, किसे मिलेगा टिकट?

SP Congress Alliance: जानकारी के अनुसार, सपा-कांग्रेस के टिकट बंटवारे और सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के घर बैठक होनी है. जहां पर दोनों दलों के अपने-अपने दावे पेश किए जाएंगे.
akhilesh yadav and rahul

अख‍िलेश यादव और राहुल गांधी

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार, इसके लिए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के घर बैठक होनी है. जहां पर दोनों दलों के अपने-अपने दावे पेश किए जाएंगे. हालांकि, अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग को लेकर साफ कहा कि विनेबिलिटी के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा. किस क्षेत्र में कौन सा उम्मीदवार जिताऊ है और कौन पार्टी उसे जिताने में मदद करती है. इस पर पूरा फोकस रहेगा. सीट शेयरिंग को लेकर 3 दिनों तक बैठक चलेगी.

यूपी विधानसभा चुनाव को सपा और कांग्रेस किसी भी हाल में सत्ता में काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए दोनों दलों ने इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. कल यानी सोमवार, 23 नवंबर से दोनों दलों के बीच बातचीत शुरू हो जाएगी. सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तीन दिनों तक बैठक चलेगी.

विनेबिलिटी पर रहेगा फोकस

समाजवादी पार्टी ने सीट शेयरिंग के लिए पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है. जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. समाजवादी पार्टी का इस दौरान सबसे ज्यादा फोकस विनेबिलिटी पर रहेगा. इस बात को लेकर अखिलेश यादव भी स्पष्ट कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी भी यूपी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें मांग रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें