नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से रहना है दूर, तो खाएं ये हेल्दी फलाहारी डिशेज
Healthy Falahari Dishes for Navratri Fast: नवरात्रि व्रत के दौरान थकान और कमजोरी से बचने के लिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्ब्स से भरपूर हो ताकि आपको थकान और कमजोरी न लगे. आज हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी फलाहारी डिशेज के बारे में बताएंगे जो आपको व्रत में भरपूर एनर्जी देंगे.
अगर आप भी नवरात्रि में 9 दिन व्रत हैं तो फलाहार में कोई एक फल खाने के बजाय अलग-अलग फलों को काटकर उसे दही या बिना फ्लेवर वाले योगर्ट में मिला कर खाएं.
इसके अलावा आप व्रत में साबूदाना की खिचड़ी भी खा सकते हैं. साबूदाना खिचड़ी अपने शरीर को कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी देती है.
नवरात्रि व्रत के दौरान आप शकरकंद चाट भी बना कर खा सकते हैं. शकरकंद चाट हाई फाइबर, विटामिंस और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो उपवास में कमजोरी दूर करता है.
व्रत के दौरान आप कुट्टू के आटे का चीला भी बना सकते हैं. इसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है.
व्रत में आप राजगीरा की खीर भी बनाकर खा सकते हैं. राजगीरा को भूनकर दूध, इलायची और बिना मसाले वाले गुड़ के पाउडर के साथ पकाएं.
व्रत के दौरान थकान और कमजोरी से बचने के लिए आप मखाना शेक भी बनाकर पी सकते हैं. मखाने में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखेगा.