इस काम नहीं आएगा आपका आधार कार्ड! जानिए क्या कहते हैं UIDAI के नए नियम
Aadhaar Use Rules: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर कुछ नियम बनाए हैं.
आज के समय में आधार कार्ड एक बड़ी जरूरत बन चुका है. चाहे फिर हमें किसी भी सर्विस से जुड़ा काम हो, ये हर जगह इस्तेमाल में आता है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर कुछ नियम बनाए हैं.
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि 12 अंकों वाले आधार नंबर का इस्तेमाल केवल पहचान के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है, नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं.
आधार नंबर का उपयोग आधार होल्डर की पहचान स्थापित करने के लिए किया जा सकता है, वो भी तब जब उसका ऑथेंटिकेशन या ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो रहा हो.
संचार मंत्रालय ने एक आदेश में कहा है कि आधार नंबर आधार होल्डर के लिए नागरिकता या निवास का प्रमाण नहीं है. साथ ही यह किसी की जन्मतिथि का प्रमाण भी नहीं है.
आधार कार्ड का सरकारी सेवाओं में बहुत महत्व है. ये आज कई वित्तीय और सरकारी सेवाओं का अभिन्न अंग बन गया है. इसके बिना कोई भी लेन देन संभव नहीं हैं.
इनकम टैक्स रिटर्न भरने, पैन लिंक करने, बैंक अकाउंट खोलने, ई-केवाईसी करने और यहां तक की नया सिम कार्ड खरीदने में भी आधार कार्ड का बहुत महत्व है.