AC में ज्यादा देर रहने से हो जाता है सिर भारी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Air Conditioner News: एयर कंडीशनर आज के युग की जरूरत बन गया है. घर से लेकर ऑफिस और कार से लेकर मॉल तक हर जगह एसी होता है. ये आराम का एक साधन बन गया है. ये कई बार परेशानी की वजह बन जाती है.
Air Conditioner Body Health Issue

एयर कंडीशनर से सिर क्यों होता है भारी?

Air Conditioner Body Health Issue: गर्मी का सीजन आ चुका है. सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग कूलर या एयर कंडीशनर (Air Conditioner) का इस्तेमाल करते हैं. जहां एक ओर लोग AC में रहकर राहत की सांस लेते है तो वहीं ज्यादा देर तक ठंडी हवा के संपर्क में होने से इसके साइड इफेक्ट्स सामने आने लगते है. कुछ लोगों को सिर भारी होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.

AC बन सकती है बीमारी की वजह

एयर कंडीशनर आज के युग की जरूरत बन गया है. घर से लेकर ऑफिस और कार से लेकर मॉल तक हर जगह एसी होता है. ये आराम का एक साधन बन गया है. ये कई बार परेशानी की वजह बन जाती है. एयर कंडीशनर के संपर्क में ज्यादा देर तक रहने से सिरदर्द, गले में खराश, मुंह सूखने और स्किन ड्राई जैसे लक्षण सामने आते हैं. ये सिक बिल्डिंग सिंड्रोम (Sick Building Syndrome) के लक्षण हो सकते हैं.

AC की हवा में सिर भारी क्यों होता है?

  • लगातार AC की हवा के संपर्क में रहने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह प्रभावित होता है.
  • मस्तिष्क को सही मात्रा में प्राणवायु ऑक्सीजन न मिलने से सिर में भारीपन महसूस होता है.
  • इसके साथ ही जिन्हें साइनस की समस्या होती है, उन्हें शुष्क ठंडी हवा में रहने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
  • सिर भारी होने के पीछे की एक और वजह डिहाइड्रेशन को भी माना जाता है. AC कमरे की नमी को सोख लेती है, जिससे हवा शुष्क हो जाती है. इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है.

ये भी पढ़ें: इंडक्शन यूज करने के ये हैं 10 टिप्स, जानिए कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करें

क्या उपाय करना चाहिए?

  • घर-ऑफिस में एसी को बंद करके नहीं रखा जा सकता है.
  • इसकी हवा में रहने से कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कई विकल्पों पर काम किया जा सकता है.
  • AC का तापमान बहुत कम नहीं रखना चाहिए. इसे 24 से 25 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके रखना चाहिए.
  • एयर कंडीशनर में रहने के दौरान समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए.
  • एसी की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. फिल्टर को समय पर क्लीन कराते रहना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें