6500 की नौकरी छोड़ शुरू किया था बिजनेस, आज खड़ा कर दिया 80 करोड़ का साम्राज्य
योगेश शर्मा
Success Story: आजकल के समय में केवल एक नौकरी से लोगों के खर्चे पूरे नहीं हो रहे है. ऐसे में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि कोई न कोई साइड इनकम का सोर्स होना चाहिए. लेकिन अगर आप वाकई मेहनत करने से नहीं चूकते और अपने लगातार काम करते रहते है तो आपको सफलता जरूर मिलती है. आज कहानी एक ऐसे ही व्यक्ति की है जिसने 6500 रुपये की नौकरी तक की लेकिन आज करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया है.
ये कहानी दिल्ली के रहने वाले योगेश शर्मा की है. साल 2007 में वह मुंबई चले गए थे. यहां उन्होंने 6500 रुपये की नौकरी की. योगेश ने भले ही अपने करियर की शुरूआत मामूली सी नौकरी से की हो लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक है. योगेश ने अपना सपना पूरा करने के लिए खूब संघर्ष किया और आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई.
नौकरी के साथ खोला कैफे
बात साल 2010 की जब योगेश ने मुंबई में ही नौकरी के साथ-साथ ही 20 सीटों वाला एक कैफे खोला. हालांकि इस कैफे के लिए उन्होंने अपने पिता जी से 10 लाख रुपये लिए थे. इसके बाद योगेश दिल्ली लौट आए और दिल्ली में उन्होंने 70 सीटों का एक रेस्तरां शुरू किया. इसके बाद उन्होंने लक्ष्मीनगर के एक मॉल में आउट लेट शुरू की और देखते ही देखते कई और मॉल में आउटलेट खुल गई.
80 करोड़ का टर्नओवर
योगेश शर्मा की लाइफ 2021 में पूरी तरह बदल गई. उन्होंने साल 2021 में मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ मिलकर कारीगरी ब्रांड की नींव रखी. इस ब्रांड के लिए योगेश ने 3 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इसका पहला ब्रांड नोएडा में शुरू किया था. उसके बाद दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, इंदौर और छत्तीसगढ़ जैसे शहरों में कुल 12 आउटलेट्स भी खोल दिए. रिपोर्ट से मुताबिक योगेश के ब्रांड करीगरी का सालाना टर्नओवर 80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें-सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ 2.5 घंटे के फ्री कोर्स में सीखें Cyber Security और AI से App बनाना