दिवाली पर गैजेट्स खरीदने का शानदार मौका, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक मिलेंगे सस्ते
दिवाली में खरीदें सस्ते आइटम्स
Smartphones and Laptops Discount: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. लोग घर की सजावट से लेकर नए सामान की खरीदारी तक की तैयारी कर रहे हैं. अगर आप भी इस दिवाली नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या स्मार्टवॉच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपके लिए अच्छी खबर है. फेस्टिव सीजन में कई टेक कंपनियां और शॉपिंग प्लेटफॉर्म गैजेट्स पर शानदार ऑफर दे रही हैं. Amazon, Flipkart, क्रोमा, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल जैसे प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा मिल सकता है.
स्मार्टफोन पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट
दिवाली सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों को कई ऑप्शन मिल सकते हैं. ऐपल के iPhone, सैमसंग की Galaxy सीरीज और शाओमी के फोन पर ऑफर तलाश सकते हैं. इसके अलावा वनप्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो और मोटोरोला के 5G स्मार्टफोन भी खरीरी के लिए ऑप्शन हैं. बैंक कार्ड से भुगतान, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI के जरिए कीमत कम हो सकती है. हालांकि, वास्तविक छूट फोन के मॉडल और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करेगी.
लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर भी डील्स
पढ़ाई और ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप खरीदने वालों को एचपी, डेल, लेनोवो और आसुस के मॉडल्स पर ऑफर मिल सकते हैं. वहीं ऐपल के MacBook और iPad पर भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म की डील्स देखी जा सकती हैं. घर में नया टीवी लगाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सोनी, सैमसंग, एलजी और शाओमी के स्मार्ट TV हो सकते हैं. कुछ ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट, ईएमआई और इंस्टॉलेशन जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं.
स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी सस्ते
कम बजट में गैजेट खरीदने वालों के लिए स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर अच्छे ऑप्शन हैं. boAt, Noise, Fire-Boltt और Boult जैसे ब्रांड्स के वियरेबल्स पर फेस्टिव ऑफर मिल सकत हैं. वहीं JBL, Sony और Zebronics के स्पीकर और हेडफोन भी खरीदारी की लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं.
खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- गैजेट खरीदने से पहले अलग-अलग वेबसाइट और स्टोर पर कीमतों की तुलना जरूर करें.
- बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू, वरंटी और डिलीवरी शुल्क भी जांच लें.
- ध्यान रखें कि छूट और उपलब्धता समय, मॉडल और विक्रेता के अनुसार बदल सकती है.