Electricity Bill Saving Tips: बिजली का बिल आ रहा है ज्यादा, इन 4 आसान तरीकों से हर महीने करें बड़ी बचत
बिजली बिल कैसे बचाएं
Reduce Monthly Electricity Bill Tips: बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के बिल ने हर घर के बजट को बिगाड़ दिया है. ऐसे में थोड़ी सी समझदारी और रोज की आदतों में बदलाव करके आप बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं. बिजली का बिल घटाने के लिए 4 आसान उपायों को आज से ही अपना लें. इससे आप हर महीने बड़ी बचत कर सकते हैं.
AC का सही तापमान रखें
AC को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं. हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने से करीब 6 प्रतिशत तक बिजली की बचत होती है. AC के साथ सीलिंग फैन भी चालू रखें. इससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और AC पर लोड कम पड़ती है. साथ ही AC के एयर फिल्टर को हर 15 दिन में साफ करते रहें. गंदा फिल्टर होने से कूलिंग कम होती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है.
5 स्टार रेटिंग वाले आइटम्स ही खरीदें
जब भी नया फ्रिज, AC या वाशिंग मशीन खरीदें तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला ही लें. 3 स्टार की तुलना में 5 स्टार इलेक्ट्रिक आइटम्स बहुत कम बिजली खत करते हैं. इसके अलावा बहुत पुराने और घिसे-पिटे उपकरण समय के साथ ज्यादा बिजली खींचने लगते हैं. ऐसे आइटम्स को समय रहते बदल देना बेहतर है.
LED बल्ब और BLDC पंखों का इस्तेमाल करें
घर के पुराने बल्ब और CFL को तुरंत LED बल्ब से बदल दें. LED बल्ब नॉर्मल बल्ब की तुलना में 80 प्रतिशत तक बिजली बचाते हैं. वहीं पुराने पंखों की जगह BLDC तकनीक वाले पंखे लगाएं. ये नॉर्मल पंखों के मुकाबले 40 से 50 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करते हैं.
ये भी पढ़ें-इस ऐप से बिना इंटरनेट के भी होगी चैटिंग, जानें कैसे काम करता है काम
स्टैंडबाई मोड से होने वाली बर्बादी से बचें
कई लोग TV, सेट-टॉप बॉक्स और चार्जर को इस्तेमाल के बाद भी प्लग में लगा छोड़ देते हैं. इससे स्टैंडबाई मोड में भी बिजली खर्च होती रहता है. इसे ही फैंटम लोड कहा जाता है. इसलिए काम पूरा होने के बाद स्विच से उपकरणों को पूरी तरह बंद कर दें.