PF खाताधारकों की मौज! EPFO ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, घर बैठे ऐसे चेक करें बैलेंस और लास्ट 5 ट्रांजैक्शन
EPFO का नया फीचर
Check PF Balance Online: अगर आपका भी खाता EPFO में है और हर महने सैलरी कटकर PF अकाउंट में जाती है, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) समय-समय पर अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े और जरूरी बदलाव करता है. साथ ही नए फीचर्स भी जोड़ता है. ग्राकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए EPFO ने अपना नया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है. इस नए फीचर के तहत खाताधारक सिर्फ ‘Hello’ मैसेज भेजकर अपने खाते से जुड़ी सभी जानकारियां और PF खाते की डिटेल के बारे में जान सकेंगे. अब खाताधारकों का नया एप्लीकेशन या नई वेबसाइट का यूज करने का झंझट खत्म होगा.
PF से जुड़ी जानकारियां अब और भी आसान
इस नई व्यवस्था के बाद पीएफ सदस्यों को अपना बैलेंस देखने या क्लेम स्टेटस चेक करने के लिए बार-बार EPFO पोर्टल या उमंग ऐप पर लॉगिन करने की परेशानी नहीं होगी. अब EPFO की यह आधुनिक तकनीक एक स्मार्ट AI चैटबॉट के जरिए सुरक्षित तरीके से आपके खाते की सारी जानकारी तुरंत आपके फोन पर दे देगी.
यह फीचर कैसे काम करेगा?
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको बस EPFO के ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल से जुड़ना होगा. इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबइल नंबर से ‘Hello’ लिखकर भेजें. सुरक्षा के लिए सिस्टम तुरंत यह चेक करेगा कि आपका मैसज UAN से लिंक नंबर से आया है या नहीं.
EPFO now on WhatsApp too!
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
📢Join EPFO's official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके सामने आपकी पसंदीदा भाषा में एक आसान मेनू आ जाएगा, जहां से आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं.
ये भी पढ़ें-UPI Tap and Pay: अब QR कोड स्कैन किए बिना होगा पेमेंट, मोबाइल इंटरनेट की भी नहीं होगी जरूरत
ये भी सुविधाएं मिलेंगी
- खाताधारक बिना किसी परेशानी के अपने PF खाते का कुल बैलेंस तुरंत देख सकेंगे.
- आपके खाते में कंपनी की तरफ से जमा किए गए पिछले 5 पैसों का पूरा हिसाब-किताब मिल जाएगा.
- PF निकालने या ट्रांसफर करने की Application किस स्टेज पर है, इसे आप सीधे ट्रैक कर सकेंगे.
- EPFO ने एक ऑफिशियल QR कोड जारी किया है, जिसे स्कैन करके आप सीधा इस व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं.
- पोर्टल-ऐप का झंझट खत्म, अब व्हाट्सएप पर ‘Hello’ लिखते ही मिलेगी PF की हर जानकारी