Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट
Gold Flake Super Star हुआ महंगा
Cigarette Prices Rise: अगर आप भी सिगरेट, गोल्ड फ्लेक के शौकीन है, तो यह खबर आपक लिए है. सिगरेट पीना अब सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ने वाला है. सिगरेट बनाने वाली मशहूर कंपनी ITC ने अपने कुछ खास सिगरेट ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए हैं. इसका मतलब है कि अब आपको सिगरेट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंग. बाजार में बढ़ी हुई कीमतों वाले नए पैकेट भी मिलने शुरू हो गए हैं. इसलिए अगली बार दुकान पर जाने से पहले अपना बजट जरूर चेक कर लें.
Gold Flake Super Star हुई महंगी
ITC ने Gold Flake Super Star के 10 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत बढ़ा दी है. अब यह पैकेट 89 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 79 रुपये थी. यानी पैकेट के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो करीब 12.6 प्रतिशत है.
2026 में कई बार बढ़ चुके हैं दाम
ITC के इन सिगरेट ब्रांड्स की कीमतों में इस साल पहले भी कई बार बदलाव हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में Classic Connect की कीमत 300 रपये से बढ़ाकर 360 रुपये और फिर 390 रुपये कर दी गई थी. इसी तरह Gold Flake Super Star की कीमत पहले 59 रुपये से बढ़कर 70 रुपये और बाद में 79 रुपये हो गई थी.
ये भी पढ़ें-UPI पेमेंट पर दुकानदार मांग रहा है एक्स्ट्रा पैसे? 2 मिनट में ऐसे सिखाएं सबक, यहां करें शिकायत
नए टैक्स का भी पड़ा असर
सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी को नए टैक्स सिस्टम से भी जोड़ा जा रहा है. 1 फरवरी 2026 से इन उत्पादों पर 40 प्रतिशत GST के साथ एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी लागू की गई. टैक्स बढ़ने के बाद कंपनियों ने इसका असर कम करने के लिए कई सिगरेट कैटेगरी की कीमतें बढ़ाई हैं. नई MRP वाले पैकेट अब धीरे-धीरे बाजार में पहुंच रहे हैं. जिन दुकानों पर अभी पुराने पैकेट मिल रहे हैं, वहां स्टॉक खत्म होने के बाद नए दाम वाले पैकेट मिलने की उम्मीद है.