सरकार का बड़ा एक्शन, भारत में CCTV की ये दिग्गज चाइनीज कंपनियां होंगी बैन, जानिए वजह
cctv कैमरा
CCTV Ban In India: अगर आप CCTV कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. CCTV कैमरा लोगों के लिए जितना मददगार होता है, उससे कहीं ज्यादा यह खतरनाक भी हो सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह दावा किया गया है कि कुछ कैमरों का पर्सनल डेटा लीक हो रहा है और यहां तक कि सेंसिटिव फोटोज पाकिस्तान और चीन तक पहुंच रहे हैं. इस खबर के बाद सरकार सख्त हुई है और एक बड़ा निर्णय लेते हुए देश में कुछ CCTV कंपनियों को बैन करने का ऐलान किया है.
CCTV की ये बड़ी कंपनियां बैन होंगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार CCTV कैमरे बनाने वाली चीन की Hikvision और TP-Link के कुछ डिवाइसेस और कैमरों पर भारतीय बाजार में रोक लगा सकती है. जानकारी के अनुसार, Hikvision एक चीनी कंपनी है और इसका कंट्रोल भी चीन की सरकार के पास है. अब ऐसे में अगर इस कंपनी के प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार में बिकते हैं, तो डेटा लीक होने का खतरा भी बढ़ सकता है. भारत सरकार ने इन कंपनियों के सभी डिवाइसेस पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन उन प्रोडक्ट्स पर नजर रख रही है जो डेटा सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं.
CCTV कैमरे से डेटा कैसे लीक होता है?
आज हर कोई अपने घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और कंपनियों में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवा रहा है. यही वजह है कि भारतीय बाजार में इसकी डिमांड भी काफी बढ़ गई है. ज्यादातर ग्राहक कम दामों में मिलने वाले CCTV खरीदना पसंद करते हैं. Hikvision जैसे ब्रांड के CCTV कैमरे और दूसरे डिवाइसेस की कीमतें कम होती हैं, जिस वजह से इन डिवाइसेस का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. ये कैमरे सस्ते जरूर होते हैं, लेकिन इनमें डेटा लीक होने के ज्यादा चांस रहते हैं. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ विदेशी CCTV सिस्टम में ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जो डेटा को क्लाउड सर्वर पर भेजता है. अगर यह सर्वर भारत के बाहर है, तो फुटेज पर कंट्रोल भी बाहर जा सकता है.
Hikvision कंपनी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं
चीनी कंपनी Hikvision पर आज से पहले भी अमेरिका और कई दूसरे देशों ने इसकी सुरक्षा और डेटा लीक को लेकर सवाल उठाए हैं. यह आरोप लगाया गया था कि इस कंपनी का सीधा कनेक्शन चीनी सरकारी संस्थानों से है.हालांकि, कंपनी इन गंभीर आरोपों को खारिज करती है और उसका कहना है कि कंपनी पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करती है.
कैसे CCTV कैमरे खरीदे?
अब लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर सुरक्षित और भरोसेमंद CCTV कैमरे कैसे खरीदें और इनकी पहचान कैसे करें. बता दें कि जब भी आप मार्केट में CCTV कैमरे खरीदने के लिए जाएं, तो सबसे पहले सर्टिफाइड (Certified) ब्रांड चुनें. इसके बाद उन्हीं डिवाइसेस को खरीदें जो BIS (Bureau of Indian Standards) या भारत सरकार के सभी नियमों का पालन करते हों. लोकल, नए या अनजान ब्रांड खरीदने से बचें. ये सस्ते कैमरे डेटा लीक का कारण बन सकते हैं.