क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलेगा हीटवेव और लू का इलाज? जानिए क्या कहता है नियम, कब मिलता है पूरा फायदा

Heatwave Treatment: अगर आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि गंभीर लू लगने (Heatstroke) या हीटवेव की वजह से अगर किसी व्यक्ति की हालत ज्यादा बिगड़ जाती है, तो उसका इलाज आयुष्मान कार्ड से कराया जा सकता है.
Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान कार्ड

Heatwave Treatment: देश के कई हिस्सों में इन दिनों बहुत तेज गर्मी और लू चल रही है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच गया है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर किसी को लू लग जाए या हीटवेव के कारण हालत खराब हो जाए, तो क्या उसका इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत हो सकता है.

क्या हीट्स्ट्रोक का इलाज आयुष्मान कार्ड से हो सकता है?

  • अगर आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि गंभीर लू लगने (Heatstroke) या हीटवेव की वजह से अगर किसी व्यक्ति की हालत ज्यादा बिगड़ जाती है, तो उसका इलाज आयुष्मान कार्ड से कराया जा सकता है.
  • लेकिन यह सुविधा तभी मिलती है जब मरीज की स्थिति गंभीर हो और उसे अस्पताल में भर्ती करना जरूरी हो.

क्या सभी हॉस्पिटल में हीटवेव का पैकेज होता है?

  • हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर अस्पताल में ‘हीटवेव’ या ‘लू’ के लिए अलग से कोई पैकेज मौजूद हो.
  • आमतौर पर मरीज को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बेहोशी, शरीर में पानी और नमक की कमी (इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन), किडनी पर असर या दूसरी गंभीर समस्याओं के आधार पर भर्ती किया जाता है.
  • इन स्थितियों में इलाज आयुष्मान योजना के तहत कवर हो सकता है.

भर्ती होना है जरूरी

यह ध्यान रखना जरूरी है कि सामान्य बुखार, हल्की सर्दी या सिर्फ ओपीडी में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलता है. लेकिन अगर लू लगने की वजह से मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़े, ड्रिप लगानी पड़े या ICU में रखना पड़े तो उस इलाज का पूरा खर्च आयुष्मान कार्ड से कवर हो सकता है.

इलाज कहां करवाएं?

आप अपने नजदीकी किसी भी आयुष्मान भारत (PMJAY) से जुड़े सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं और इलाज करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-इस योजना के तहत मछली पालन पर सरकार दे रही बंपर सब्सिडी और आसान लोन, जानिए कैसे उठाएं लाभ

हॉस्पिटल कैसे खोजें?

यह जानने के लिए कि आपके आसपास कौन सा अस्पताल इस योजना में शामिल है, आप आयुष्मान भारत का ‘Find Hospitals’ पोर्टल इस्तेमाल कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें