Jio-Vi और Airtel ग्राहकों की मौज, आ गया बिना डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, सिर्फ इतनी है कीमत
Jio, Airtel, Vi और BSNL ने बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान में इंटरनेट नहीं मिलता, इसलिए इनकी कीमत भी कम रखी गई है.TRAI के निर्देश के बाद कंपनियों ने ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं.
बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान लॉन्च
No-Data Recharge Plans: अगर आप सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. Jio, Airtel, Vi और BSNL ने बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लॉन्च कर दिए हैं. इन प्लान में इंटरनेट नहीं मिलता, इसलिए इनकी कीमत भी कम रखी गई है.TRAI के निर्देश के बाद कंपनियों ने ऐसे प्लान लॉन्च किए हैं. ये प्लान उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. इसके अलावा सेकेंडरी सिम को चालू रखने के लिए भी यही प्लान सबसे बेस्ट माने जा रहे हैं.
BSNL के बिना डेटा वाले प्लान
- BSNL के पास 172, 184 और 190 रुपये के प्लान हैं.
- इनमें क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और एक महीने की वैलिडिटी मिलत है.
- तीनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं.
Jio के रिचार्ज प्लान
- Jio के 147 रुपये वाले प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
- वहीं 177, 196 और 197 रुपये के प्लान में क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और एक महीने की वैलिडिटी है.
- इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं.
- इसके अलावा 448 रुपये के प्लान में 84 दिन और 1748 रुपये की प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
- इनमें क्रमशः 1000 और 3600 SMS के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है.
Airtel और Vi के प्लान
- Airtel और Vi के 185, 203 और 206 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है.
- इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं.
- Airtel ग्राहकों को 30 दिन के लिए Hello Tunes भी मिलती है.
- लंबी वैलिडिटी के लिए Airtel का 469 रुपये और Vi का 470 रुपये वाला प्लान है.
- दोनों में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. वहीं, दोनों कंपनियों के 1849 रुपये वाले प्लान में 3600 SMS मिलते हैं.
- इसके अलावा Vi का 179 रुपये वाला प्लान 25 दिन की वैलिडिटी और 300 SMS के साथ आता है.



