July 1 New Rules 2026: 1 जुलाई से लागू होंगे कई बड़े बदलाव, ITR से लेकर LPG की कीमतों तक बदलेंगे नियम
1 जुलाई से कई नियमों में होगा बदलाव
July 1 New Rules 2026: हर महीने की पहली तारीख के साथ कई नए नियम लागू होते हैं, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ता है. अब जून का महीना खत्म होने वाला है और 1 जुलाई 2026 से भी कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और आम ग्राहकों पर पड़ेगा. UPI से PF निकालने की सुविधा, LPG की कीमतों में संभावित बदलाव, ITR फाइल करने की डेडलाइन, पासपोर्ट फीस और आधार अपडेट जैसे कई नियम 1 जुलाई से बदल सकते हैं. ऐसे में इन नए बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना जरूरी है.
ITR फाइल करने की आखिरी डेट
अगर आप नौकरीपेशा हैं या आपकी आय ऐसी है जिसके लिए टैक्स ऑडिट की जरूरत नहीं पड़ती, तो आपको 31 जुलाई तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना होगा. ऐसे लोगों को ITR-1 या ITR-2 फॉर्म के जरिए रिटर्न फॉर्म भरना होगा.
HDFC क्रेडिट कार्ड के नए नियम
1 जुलाई से HDFC Bank अपने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम बदलने जा रहा है. खास तौर पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नए नियम लागू होंगे, जिससे कार्डधारकों की सुविधाओं में बदलाव देखने को मिलेगा.
LPG-CNG और PNG के दाम बदल सकते हैं
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी. इसके बाद घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ-साथ CNG और PNG के नए रेट जारी हो सकते हैं. एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम भी बदल सकते हैं, जिससे हवाई टिकट महंगे या सस्ते हो सकते हैं.
UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
1 जुलाई से EPFO अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लॉन्च कर सकता है. इसके बाद कर्मचारी UPI के जरिए अपने PF का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. नई सुविधा से पैसा मिलने में कई दिनों की बजाय सिर्फ कुछ मिनट लगेंगे.
ये भी पढ़े-UIDAI का बंपर ऑफर! 1 जुलाई से अगले 6 महीने तक फ्री में होंगे आधार के ये काम, जल्दी उठाएं फायदा
पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने और री-इश्यू कराने की फीस बढ़ जाएगी. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये हो जाएगी. वहीं तत्काल सेवा के लिए अब 5,000 रुपये देने होंगे. 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है.