मोबाइल रिचार्ज हो सकता है सस्ता! सरकार टेलीकॉम कंपनियों की फीस घटाने पर कर रही विचार

Mobile Recharge: सरकार मोबाइल रिचार्ज को सस्ता करने के लिए टेलीकॉम सेक्टर में फीस कम करने की योजना पर विचार कर रही है. खबरों के अनुसार, टेलीकॉम मंत्रालय और नीति आयोग के लेवल पर इस दिशा में चर्चा चल रही है.
Mobile Recharge Plans

मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकता है सस्ता

Mobile Recharge: मोबाइल यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं और हर महीने रिचार्ज के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, तो अब आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. खबरों के अनुसार, बहुत जल् Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान सस्ते हो सकते हैं. मोबाइल यूजर्स की जेब पर लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार ऐसा प्लान तैयार कर रही है, जिसके बाद सभी कंपनियों के रिचार्ज प्लान सस्ते हो सकते हैं. दरअसल, सरकार टेलीकॉम कंपनियों पर लगने वाले टैक्स और चार्ज को कम करने की योजना बना रही है, जिसके बाद मोबाइल रिचार्ज के दाम कम हो सकते हैं.

क्या है सरकार का प्लान?

सरकार मोबाइल रिचार्ज को सस्ता करने के लिए टेलीकॉम सेक्टर में फीस कम करने की योजना पर विचार कर रही है. खबरों के अनुसार, टेलीकॉम मंत्रालय और नीति आयोग के लेवल पर इस दिशा में चर्चा चल रही है. फिलहाल टेलीकॉम कंपनियों को अपनी कमाई का करीब 8 प्रतिशत लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज के तौर पर देना पड़ता है. सरकार इस चार्ज को घटाकर करीब 3 से 4 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है.

इसके अलावा 8 प्रतिशत फीस में शामिल करीब 5 प्रतिशत राशि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा बढ़ाने वाले सरकारी फंड में जाती है. सरकार के पास इस फंड में पहले से बड़ी राशि जमा है. ऐसे में इस वसूली को कुछ समय के लिए रोकने या कम करने का ऑप्शन भी देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Jio 70 Days Recharge Plan: Jio का 70 दिन वाला सस्ता प्लान, रोज 1.5GB डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे, जानें प्राइस

ग्राहकों को कितना फायदा हो सकता है?

दरअसल, जुलाई में Jio, Airtel और VI ने मोबाइल टैरिफ में करीब 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की थी. इससे 28, 56 और 84 दिन वाले कई रिचार्ज महंगे हो गए. इसका असर खासकर ग्रामीण और कम आय वाले मोबाइल यूजर्स पर पड़ा. जनकारी के अनुसार, फीस में कमी होने पर कंपनियां कुछ प्लान सस्ते कर सकती हैं. हालांकि, रिचार्ज में कितनी कमी होगी इसके बारे में अभि तक कोई भी ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें