पीएम किसान की 24वीं किस्त में बढ़ेगी राशि? 6,000 की जगह 10,000 रुपये मिलेगी रकम, जानें सच्चाई

PM Kisan 24th Installment Amount: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली सालाना राशि में बढ़ोतरी करने वाली है. वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि अब किसानों को हर साल 6,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये दिए जाएंगे.
pm kisan

क्या पीएम किसान की बढ़ेगी राशि

PM Kisan Amount Update: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर उन लोगों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आते हैं. अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्तें जरी हो चुकी हैं, वही अब पात्र किसान 24वीं किस्त के इंतजार में हैं. इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पीएम किसान योजना की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जा सकता है. यानी आने वाली 24 किस्त की बढ़ी हुई राशि आ सकती है.

पीएम किसान की 24वीं किस्त में बढ़ेगी राशि?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली सालाना राशि में बढ़ोतरी करने वाली है. वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि अब किसानों को हर साल 6,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, किसानों को इस दावे को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.

सरकार की तरह से अभी तक पीएम किसान की किस्त बढ़ाकर 10,000 रुपये करने को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. इस तरह के दावे पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं. इसलिए फिलहाल 10,000 रुपये सालाना मिलने की खबर को सिर्फ एक अफवाह मानना ही सही है.

e-KYC कराना जरूरी

  • पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है.
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं और आने वाली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें.
  • लाभार्थी पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UPI पेमेंट पर दुकानदार मांग रहा है एक्स्ट्रा पैसे? 2 मिनट में ऐसे सिखाएं सबक, यहां करें शिकायत

ऐसे चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
  • अब Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना Registration Number और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha दर्ज करें.
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • OTP सत्यापित होने के बाद आपके सामने पीएम किसान से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी.

ज़रूर पढ़ें