Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में जबरदस्त गिरावट, मिलेगी 26 हजार की छूट

Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग ने लगभग एक साल पहले Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन आज भी लोगों के बीच पॉपुलर बना हुआ है. फ्लैगशिप मोबाइल के खरीदारों के लिए शानदार विकल्प बना हुआ है.
samsung galaxy s25 ultra

samsung galaxy s25 ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra: मोबाइल कंपनी सैमसंग ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है. भारी भरकम कीमत वाला ये फोन आम लोगों की पहुंच से दूर है. इसके 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत वर्तमान में 1.39 लाख रुपये है, जो कि बहुत ज्यादा है. वहीं, दूसरी ओर Galaxy S25 Ultra अभी भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं. इसका AI फीचर बेहद शानदार है. S26 Ultra के आने के बाद S25 Ultra की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

Galaxy S25 Ultra शानदार विकल्प

सैमसंग ने लगभग एक साल पहले Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन आज भी लोगों के बीच पॉपुलर बना हुआ है. फ्लैगशिप मोबाइल के खरीदारों के लिए शानदार विकल्प बना हुआ है.

26 हजार तक मिलेगी छूट

  • ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है.
  • इस स्मार्टफोन की कीमत अब 129999 की जगह 108948 हो गई है.
  • इसके साथ ही कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड धारकों को 4000 रुपये का एक्स्ट्रा लाभ मिल सकता है.
  • Samsung Galaxy S25 Ultra पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 1000 रुपये तक का कूपन ऑफर दे रही है.
  • सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत मात्र 103948 रुपये हो जाती है.
  • वहीं एक्सचेंज डील में लगभग 51000 तक की छूट मिल रही है.

ये भी पढ़ें: LPG कनेक्शन के बाद एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा डिलीवरी मैन? इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

  • इस मोबाइल में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है.
  • इसमें Dynamic LTPO AMOLED 2X की 6.9 इंच की बड़ी सी स्क्रीन है.
  • इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
  • पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000 mAh की बैटरी है.

ज़रूर पढ़ें