आधार कार्ड में नाम बदलना अब नहीं होगा आसान, UIDAI ने बदल दिए ये नियम
आधार कार्ड
Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम बदलवाने वालों के लिए जरूरी खबर है. UIDAI ने नाम अपडेट करने की प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब अगर कोई व्यक्ति आधार में अपने नाम में बड़ा बदलाव करवाना चाहता है, तो उसे पहले भारत सरकार या राज्य सरकार के राजपत्र यानी गजट में नाम परिवर्तन प्रकाशित करवाना होगा. इसके बाद हा आधार में बड़े नाम बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.
बड़े नाम बदलाव के लिए अब गजट जरूरी
नए नियम के अनुसार, अगर आधार कार्ड में दर्ज नाम को पूरी तरह बदलना है या नाम में बड़ा बदलाव करना है, तो सामान्य डॉक्यूमेंट्स के आधार पर यह काम नहीं होगा. ऐसे मामलों में सरकारी गजट में नाम बदलने का प्रकाशन जरूरी होगा. पहले कुछ मामलों में आवासीय प्रमाण-पत्र के आधार पर भी नाम में बदलाव कराया जा सकता था. अब बड़े बदलाव के लिए गजट को जरूरी डॉक्युमेंट्स माना जाएगा. इससे आधार में दर्ज नाम की जानकारी को अधिक प्रमाणित रखने में मदद मिलेगी.
सिर्फ स्पेलिंग की गलती है तो नहीं चाहिए गजट
अगर आधार कार्ड में नाम सही है, लेकिन उसकी स्पेलिंग में छोटी सी गलती है, तो इसके लिए गजट की जरूरत नहीं होगी. छोटी सुधार या नाम की स्पेलिंग ठीक कराने के लिए मान्य आवासीय प्रमाण-पत्र के आधार पर प्रोसेस पूरी की जा सकेगी. यानी नाम की छोटी गलती को बड़े नाम चेंज से अलग माना जाएगा.
ये भी पढ़ें-नए Bharat ABIS सिस्टम से खत्म होगी डुप्लीकेट आधार का झंझट, जानें कैसे करता है काम
आधार अपडेट कराने से पहले जांच लें अपना मामला
आधार में नाम अपडेट कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि आप केवल स्पेलिंग की गलती सुधार रहे हैं या नाम में बड़ा बदलाव करना चाहते हैं. अगर नाम में बड़ा बदलाव है, तो आवेदन करने से पहले सरकारी गजट में नाम परिवर्तन प्रकाशित करवना होगा. वहीं सिर्फ मामूली स्पेलिंग सुधार के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकता है. पहले से डॉक्युमेंट्स तैयार रखने पर आधार अपडेट कराने के दौरान परेशानी से बचा जा सकता है.