Train Cancelled: आज से 42 दिनों तक इस रूट की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, वंदे भारत- शताब्दी समेत कई ट्रेनों के रास्ते बदले, देखें लिस्ट

Train Cancelled: उत्तर प्रदेश के कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा पुल के ट्रैक की मरम्मत का काम 2 अप्रैल से अगले 42 दिनों तक चलेगा. इस मेंटेनेंस की वजह से वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों समेत कई अन्य ट्रेनों के शेड्यूल पर बुरा असर पड़ेगा.
Train Cancelled

ट्रेन कैंसिल

Train Cancelled: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. उत्तर प्रदेश के कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा पुल के ट्रैक की मरम्मत का काम 2 अप्रैल से अगले 42 दिनों तक चलेगा. इस मेंटेनेंस की वजह से वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों समेत कई अन्य ट्रेनों के शेड्यूल पर बुरा असर पड़ेगा. रेलवे के मुताबिक, काम चलने के दौरान कई ट्रेनें रद्द हो सकती हैं या अपने तय समय से देरी से चल सकती हैं. हालांकि यह यूपी का काफी व्यस्त रूट है, इसलिए यात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इन ट्रेनों का रूट बदला

  • नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12004) अब अपने पुराने रास्ते इटावा और कानपुर होकर नहीं जाएगी. इसके बजाय यह ट्रेन अब गाजियाबाद और मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी.
  • लंबी दूरी की कुछ दूसरी प्रमुख ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. लोकमान्य तिलक-गोरखपुर और पनवेल-गोरखपुर जैसी ट्रेनें अब अपने सामान्य रास्ते के बजाय प्रयागराज और अयोध्या होकर चलेंगी.
  • आनंद विहार से अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) भी अब मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते डाइवर्ट की गई है.
  • हालांकि, यह ध्यान रखें कि 8, 15, 22, 29 अप्रैल और 6 मई को यह ट्रेन अपने पुराने रास्ते यानी कानपुर होकर ही चलेगी.

आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेनें हुईं रद्द

अगले 42 दिनों तक चलने वाले इस काम की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी जो रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए करीब आधा दर्जन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है. इन रद्द होने वाली ट्रेनों में लखनऊ-झांसी मेमू, रायबरेली पैसेंजर, कानपुर-लखनऊ मेमू और कानपुर-सीतापुर पैसेंजर जैसी मुख्य ट्रेनें शामिल हैं. स्थानीय रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों के बंद होने से रोजमर्रा का सफर करने वालों को अब यात्रा के लिए दूसरे विकल्पों की तलाश करनी होगी.

कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस का रूट बदला

रेलवे की सूचना के अनुसार, कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस अब अपने पूरे सफर के बजाय सिर्फ अनवरगंज स्टेशन तक ही जाएगी. इसका मतलब है कि यह ट्रेन लखनऊ नहीं पहुंचेगी और वहीं से वापस लौट जाएगी. इसके साथ ही आग्रा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है. अब यह ट्रेन अपने नियमित रास्ते कानपुर होकर नहीं जाएगी, बल्कि बदले हुए रास्ते से लखनऊ पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-CG Summer Special Train: छत्तीसगढ़-मुंबई रूट के यात्रियों के लिए चलेगी हटिया–एलटीटी समर स्पेशल, जानें कब से होगी शुरू

रेलवे ने यात्रियों से क्या अपील की है?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक की फिटिंग और कोच बदलने हेतु रोजाना 8 घंटे का ब्लॉक लिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Status) जरूर चेक कर लें.

ज़रूर पढ़ें