WhatsApp पर आया नया बिल पेमेंट फीचर, एक ही जगह से जमा कर सकेंगे EMI, फास्टैग और 30 से ज्यादा यूटिलिटी बिल

WhatsApp Bill Payment Feature: यह नया फीचर भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर काम करता है, जिसके जरिए यूजर्स 30 अलग-अलग कैटगरी के करीब 22,722 बिलर्स को पेमेंट कर सकेंगे. इसके आने से बिजली, पानी, गैस, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल, FasTag रिचार्ज और लोन की EMI जैसे महीने भर के सभी छोटे-बड़े भुगतान एक ही जगह पर हो जाएंगे.
WhatsApp New Feature

व्हाट्सएप नया फीचर

EMI FASTag 30 Utility Bills: हर महीने बिजली, पानी और दूसरे यूटिलिटी बिलों को चुकाने के लिए अब आपको अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. WhatsApp भारत में एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे आप एक ही जगह पर अपने सारे बिल देख सकेंगे और उनका पेमेंट भी कर सकेंगे. कंपनी इस सुविधा को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है, जो आने वाले समय में भी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को मिल जाएगी. इसका मतलब है कि यह नया अपडेट सभी स्मार्टफोन यूजर्स के पास धीरे-धीरे पहुंचेगा. आइए जनते हैं कि WhatsApp से कैसे बिल का पेमेंट कर सकते हैं.

30 अलग-अलग कैटगरी में बिलर्स

यह नया फीचर भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) पर काम करता है, जिसके जरिए यूजर्स 30 अलग-अलग कैटगरी के करीब 22,722 बिलर्स को पेमेंट कर सकेंगे. इसके आने से बिजली, पानी, गैस, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल, FasTag रिचार्ज और लोन की EMI जैसे महीने भर के सभी छोटे-बड़े पेमेंट एक ही जगह पर हो जाएंगे. इस सर्विस से वॉट्सऐप का दायरा काफी बढ़ जाएगा, क्योंकि कंपनी पहले से ही मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो टिकट बुकिंग और सरकारी नागरिक सेवाएं जैसी सुविधाएं दे रही है.

ये भी पढ़ें-Apple का पहला Foldable iPhone जल्द हो सकता है लॉन्च, Samsung को मिलेगी टक्कर, जानें कीमत

कैसे करें बिल का पेमेंट?

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप को ओपन करें और स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई दे रहे रुपये के निशान पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जहां आपको अपने बिल के प्रकार और अपनी कंपनी या प्रोवाइडर का चुनाव करना होगा.
  • अगले स्टेप में आपको अपना कंज्यूमर नंबर, अकाउंट नंबर या बिल से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा ताकि आपका अकाउंट वेरिफाई हो सके.
  • नंबर डालते ही सिस्टम आपके बिल की जानकारी और बकाया राशि को अपने आप स्क्रीन पर दिखा देगा, जिसे आपको अच्छे से चेक और वेरिफाई कर लेना है.
  • इसके बाद पेमेंट करने के लिए आपको अपनी पसंद का माध्यम चुनना होगा, जहां आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से किसी भी एक तरीके को सेलक्ट कर सकते हैं.
  • आखिरी कदम में आपको अपना UPI पिन दर्ज करके या कार्ड की डिटेल डालकर पेमेंट को ऑथराइज करना होगा और आपका ट्रांजेक्शन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा.

ज़रूर पढ़ें