WhatsApp ला रहा नया फीचर, अब बिना फोटो वाले दोस्तों की DP खुद बदल सकेंगे आप! जानिए कैसे
व्हाट्सएप न्यू फीचर
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप जल्द ही एक खास फीचर ला रहा है, जिससे आप उन दोस्तों की प्रोफाइल फोटो खुद सेट कर सकेंगे जिन्होंने अपनी डीपी (DP) नहीं लगाई है या हटा दी है. अक्सर बिना फोटो वाले कॉन्टैक्ट्स की पहचान करना मुश्किल होता है, खासकर जब नाम एक जैसे हों. इस नए फीचर की मदद से आप अपनी पसंद की फोटो लगाकर उन्हें आसानी से पहचान पाएंगे, जिससे गलती से किसी और को मैसेज भेजने का डर भी नहीं रहेगा.
नया WhatsApp Feature कैसे काम करेगा?
व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे आप उन दोस्तों की प्रोफाइल फोटो बदल पाएंगे जिन्होंने अपनी फोटो नहीं लगाई है. आप अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट (Contact List) में सेव की गई फोटो को उनके व्हाट्सएप प्रोफाइल पर सेट कर सकेंगे. खास बात यह है कि यह फोटो सिर्फ आपको दिखाई देगी दूसरों को नहीं. इससे एक जैसे नाम वाले लोगों को पहचानना आसान हो जाएगा. फिलहाल यह सुविधा टेस्टिंग के लिए कुछ बीटा यूजर्स को दी गई है.
नए फीचर की टेस्टिंग शुरू
अभी यह नया फीचर केवल iPhone (iOS) के कुछ बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स के लिए जारी किया गया है. उनके सुझावों के आधार पर इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अभी तक इस फीचर के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
येभी पढ़ें-आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है दामिनी ऐप
WhatsApp पर जल्द आएगा नया प्राइवेसी फीचर
WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है जो मौजूदा ‘डिसअपीयरिंग मैसेज’ से काफी तेज होगा. इस फीचर में मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट के भीतर अपने आप डिलीट हो जाएगा और अगर नहीं पढ़ा गया तो 24 घंटे में खुद हट जाएगा. हालांकि, सामने वाला व्यक्ति इस मैसेज का स्क्रीनशॉट ले सकेगा या इसे कॉपी कर पाएगा, इसलिए इसका इस्तेमाल सावधानी से करना होगा. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है.